नवगछिया पुलिस जिले के भवानीपुर थाना क्षेत्र में मारपीट के दो अलग-अलग मामलों में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों को शनिवार को कोर्ट में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।


नवगछिया न्यूज़ WhatsApp Group

पहला मामला 29 जनवरी 2026 का है, जिसमें दिलीप कुमार यादव के बयान पर मामला दर्ज किया गया था। आरोप है कि पड़ोसी हिमांशु कुमार समेत 15-16 लोगों ने आपसी विवाद में वादी के घर में घुसकर हथियार के साथ मारपीट की। इस मामले में भवानीपुर थाना कांड संख्या 27/2026 दर्ज किया गया था। पुलिस ने जांच के दौरान हिमांशु कुमार (पिता विनोद प्रसाद यादव), निवासी नवटोलिया, थाना भवानीपुर, जिला भागलपुर को गिरफ्तार किया।

दूसरा मामला 17 अप्रैल 2026 का है। भवानीपुर थाना को नवटोलिया गांव में दो पक्षों के बीच मारपीट की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कर्ण कुमार उर्फ कार्तिक (पिता दिलीप यादव), निवासी नवटोलिया को गिरफ्तार कर लिया।

इस दूसरे मामले में हिमांशु कुमार के आवेदन के आधार पर भवानीपुर थाना कांड संख्या 91/2026 दर्ज किया गया है।

थाना प्रभारी Shambhu Kumar ने बताया कि दोनों आरोपियों को स्वास्थ्य परीक्षण के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि दोनों मामलों में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Kulisbet giriş
Kulisbet güncel giriş
kralbet