नवगछिया। तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय की दो दिवसीय अंतर महाविद्यालय सांस्कृतिक प्रतियोगिता सह युवा महोत्सव ‘उत्कर्ष 2026’ का आयोजन गुरुवार से नवगछिया स्थित बनारसी लाल सर्राफ वाणिज्य महाविद्यालय में किया जाएगा। कार्यक्रम परमहंस स्वामी आगमानंद जी महाराज की मौजूदगी में आयोजित होगा।


नवगछिया न्यूज़ WhatsApp Group

कार्यक्रम का उद्घाटन तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. (डॉ.) विमलेंदु शेखर झा करेंगे। इस अवसर पर पूर्णिया विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. (डॉ.) विवेकानंद सिंह मुख्य अतिथि तथा सांसद अजय कुमार मंडल विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे।

महाविद्यालय सह आयोजन के मीडिया प्रभारी राजेश कानोड़िया ने बताया कि विश्वविद्यालय की ओर से बनारसी लाल सर्राफ वाणिज्य महाविद्यालय में आयोजन की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। आयोजन को सफल बनाने के लिए महाविद्यालय के सभी शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मियों की सहभागिता सुनिश्चित की गई है।

उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए कई उपसमितियों का गठन किया गया है और सभी को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इनमें स्वागत समिति, कार्यक्रम संचालन समिति, मंच संचालन समिति, सांस्कृतिक कार्यक्रम समिति, सुरक्षा समिति, बिजली, पानी और पार्किंग व्यवस्था जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां शामिल हैं।

कार्यक्रम की पूर्व संध्या पर डॉ. मृत्युंजय सिंह गंगा और डॉ. राहुल कुमार ने देर रात तक तैयारियों का जायजा लिया और आयोजन से जुड़े कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Kulisbet giriş
Kulisbet güncel giriş
kralbet
Dinamobet
Dinamobet
Madridbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Matbet
Matbet