नवगछिया – प्रखंड मुख्यालय में शुरू हुए पंचायत चुनाव की नामांकन प्रक्रिया में प्रत्याशी समर्थकों की अत्यधिक ही आ जाने के कारण मंगलवार को दिन भर राष्ट्रीय राजमार्ग 31 पर जाम की स्थिति बनी रही. हालांकि जाम की स्थिति भयानक ना हो इसके लिए पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती राष्ट्रीय राजमार्ग पर की गई थी जिसके कारण वाहनों को धीरे-धीरे निकाला जा रहा था.

नवगछिया के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी दिलीप कुमार ने प्रत्याशियों से अत्यधिक समर्थकों को अपने साथ नामांकन में नहीं लाने की अपील की है. उन्होंने कहा कि पूरे प्रखंड परिसर की वीडियोग्राफी कराई जा रही है अगर कोई भी आचार संहिता उल्लंघन करने में संलिप्त पाए गए तो ऐसे लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी. ऐसे लोगों का नामांकन भी रद्द हो सकता है.


