नवगछिया : नवगछिया नगर पंचायत क्षेत्र में कोरोना पोजेटिव मरीज मिलने के बाद जहां प्रशासन ने पूरे नगर पंचायत क्षेत्र को कोरोटाइन जोन घोषित किया है. संक्रमित व्यक्ति के घर के तीन किलोमीटर की परिधि में जिन लोगों का घर है उन सभी लोगों की स्क्रीनिंग स्वास्थ्य विभाग के द्वारा बुधवार से आरंभ होगी. इसको लेकर अनुमंडल प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग के द्वारा संयुक्त रूप से तैयारी पूरी कर ली गई है. नगर क्षेत्र के लोगों के स्क्रिनिंग के लिए जिला प्रशासन स्तर से माइक्रो प्लान तैयार कर लिया गया नवगछिया अनुमंडल अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ ए के सिन्हा ने बताया कि लोगो के स्क्रिनिंग के लिए स्वास्थ्य टीम गठित कर लिया गया है. स्वास्थ्य टीम के द्वारा बुधवार से स्क्रीनिंग का कार्य आरंभ कर दिया जाएगा.


नवगछिया न्यूज़ WhatsApp Group

– नगर पंचायत क्षेत्र में सेनेटाइज का कार्य जारी, दूसरे दिन नगर क्षेत्र के चार वार्ड को किया गया सेनेटाइज

कोरोना से संक्रमित व्यक्ति नगर पंचायत क्षेत्र में मिलने के बाद नगर पंचायत द्वारा लगातार सेनेटाइज करने का कार्य युद्ध स्तर पर शुरू कर दिया है. नगर पंचायत कार्यपालक पदाधिकारी संजीव कुमार सुमन एवं मुख्य पार्षद प्रतिनिधि प्रेम सागर उर्फ डब्लू यादव अपने नेतृत्व में नगर क्षेत्र के विभिन्न वार्ड में लोगों के घर व गली मोहल्ले की सड़कों को बड़े मशीन से सेनेटाइज का कार्य किया जा रहा है. मंगलवार को नगर क्षेत्र के चार वार्ड को नगर पंचायत द्वारा सेनेटाइज किया गया. इसके तहत नगर पंचायत के वार्ड 12, 13, 14 एवं 18 में लोगो के घरों एवं सड़को को सेनेटाइज किया गया. मुख्य पार्षद प्रतिनिधि प्रेम सागर उर्फ डब्लू यादव ने कहा कि नगर क्षेत्र के सभी वार्डो को सेनेटाइज किया जाएगा. दो से तीन दिन के अंदर अंदर सभी वार्ड में सेनेटाइज का कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा. इसके बाद पुनः एक बार फिर से पूरे नगर क्षेत्र को सेनेटाइज किया जएगा. उन्हें कहा कि पूर्व में भी नगर पंचायत को सेनेटाइज किया जा चुका था. इसके अलावे ब्लीचिंग पाउडर का भी छिड़काव किया जा रहा है. कोरोना संक्रमण मरीज मिलने के बाद नगर पंचायत एवं अनुमंडल प्रशासन स्तर से की जा रही पहल की शहर के समाजसेवी एवं बुद्धिजीवी वर्ग ने सराहना की है.

– लोगों को खाद्य सामग्री व दवाई की उपलब्धता में असुविधा न हो इसको लेकर 33 दवा एवं किरान स्टोर का नवर किया जारी

कोरोना संक्रमित मरीज मिलने के बाद रविवार को नगर क्षेत्र को कोरोटाइन जोन घोषित करने एवं पूरे नगर क्षेत्र को सील कर दिए जाने के बाद अनुमंडल प्रशासन स्तर से लोगों को खाद्य सामग्री एवं दवाईयों की उपलब्धता में परेशानी न हो इसको लेकर किराना स्टोर व दवाई दुकानों के नवर जारी किए थे. लेकिन कम संख्या में दुकानों के नबर जारी होने से लोगों को असुविधा हो रही थी. इसको लेकर लोगो को किसी प्रकार की असुविधा न हो इसको लेकर नगर क्षेत्र के अन्य किराना स्टोर व दवा दुकानों का नबर जारी किए हैं। साथ ही सभी दुकानदारों के लिए क्षेत्र का निर्धारण भी कर दिया है. नगर क्षेत्र के बाहर के लोगो के नगर क्षेत्र के सील किए गए स्थानों पर पहुचने के बाद दवा एवं खाद्य सामग्री की डिलिवरी दी जाएगी. जबकि नगर क्षेत्र के लोगों को उक्त दुकानदारों के द्वारा समानों की होम डिलीवरी दी जाएगी. इसको लेकर अनुमंडल प्रशासन स्तर से डिलेवरी करने वाले व्यक्तयों का पास भी निर्गत कर दिया गया है. इधर नगर पंचायत कार्यपालक पदाधिकारी संजीव कुमार सुमन ने लोगो से अपील की है कि आवश्यकता पढ़ने पर ही दुकान में फोन कर प्रयाप्त सामाग्री की खरीदारी करें ताकि दुकानदारों को होम डिलीवरी देने में परेशानी न हो. अनावश्यक रूप से दुकानदारों को परेशान नहीं करे.

– अनुमंडल प्रशासन ने इन दुकानदारों को किया है अधिकृत

1. प्रीतम कुमार भगत उर्फ पप्पू जी- 9934947637 ये गौशाला रोड में खाद्य सामग्री की करेंगे आपूर्ति

2.रमेश भगत पूजा ट्रेडिंग कंपनी 9934075520 ये मेन रोड में खाद्य सामग्री की करेंगे आपूर्ति

3. राधे राधे किरान स्टोर 9470069700 ये मेन रोड में करेंगे आपूर्ति

4. गणपति स्टोर 9431445341 ये पोस्ट ऑफिस रोड में करेंगे सामानों की आपूर्ति

5. शुभम कुमार ढोलबज्जा किराना स्टोर 9570227366 ये मेन रोड में करेंगे सामानों की आपूर्ति

6. शंभू किराना स्टोर 9534732344 ये हरिया पट्टी में करेंगे सामानों की आपूर्ति

7. गौरी शंकर किराना स्टोर 7909039080 ये राजेन्द्र कॉलोनी में करेंगे सामानों की आपूर्ति

8.जीवन कुमार किराना स्टोर 8228841965 ये नया टोला में करेंगे सामानों की आपूर्ति

9. पप्पू भगत किराना स्टोर 9934443423 स्टेशन रोड यह आलू प्याज की करेंगे आपूर्ति

10. अशोक भगत 9939267530 स्टेशन रोड ये आलू प्याज की करेंगे आपूर्ति

दवाई दुकानें

1.बिहार मेडिकल 7903146991 धर्मशाला रोड में करेंगे दवाई की आपूर्ति

2.दिलीप मेडिकल हॉल 9955765218 ये नया टोला में दवाई की करेंगे आपूर्ति

3.नेशनल मेडिकल हॉल 9097188700 ये मेन रोड में दवाई की करेंगे आपूर्ति

4.इंदु मेडिकल हॉल 7004660836 ये पोस्ट ऑफिस रॉड में दावा की करेंगे आपूर्ति

5.नव दुर्गा मेडिकल हॉल 9110025273 ये धर्मशाला रोड में करेंगे दवाई की आपूर्ति

6.पॉपुलर मेडिकल हॉल 9031518435 ये मेन रोड में दवाई की करेंगे आपूर्ति

– घरो में बंद रहे लोग नहीं निकले बाहर सड़को पर छाया रहा सन्नाटा

कोरोना संक्रमित मरीज मिलने के बाद नवगछिया नगर पंचायत को सील कर दिए जाने के बाद शहर में लोगों की आवाजाही पूर्ण तरह बंद हो गई है. शहर की सभी दुकान जहां बंद है. वही कोरोना पॉजीटिव मरीज मिलने के बाद लोग अपने घरों से बाहर नहीं निकल रहे हैं. नगर क्षेत्र में लोग अपने घरों से बाहर नहीं निकले प्रशासन द्वारा भी लगातार निगरानी की जा रही है. इसको लेकर जगज जगह पुलिस एव दण्डाधिकारी प्रतिनियुक्त है जो अपने अपने स्थानों ओर मुस्तेदी से ड्यूटी कर रहे हैं. लोगों के घरों से बाहर नहीं निकलने से शहर की सड़कें सूनी पड़ी हुई है. हर तरफ सन्नाटा छाया हुआ है ऐसा लग रहा है कि मानो कि कर्फ्यू हो. मालूम हो कि कोरोना संक्रमित मरीज मिलने से पूर्व लोग सड़कों पर निकल आते थे, जिसके कारण नवगछिया शहर में जाम की स्थिति उत्पन्न हो जा रही थी. लोग सोशल डिस्टेंसिंग का भी पालन नहीं कर रहे थे. लेकिन कोरोना संक्रमित मरीज मिलने के बाद लोग स्वतः अपने घरों में करोटाइन हो गए हैं और एहतियात बरत रहे हैं.

जरूरतमंद के बीच सूखा राशन वितरण कराने की मांग

नवगछिया : नवगछिया बाजार में सील के बाद रोजाना मजदूरी कर कमाने और खाने वाले के परेशानियों बढ़ गई है. नवगछिया के विभिन्न मुहल्ले में करीब सेंकड़ों मजदूर रहते हैं और रोजाना मजदूरी कर अपने परिवार का रोजी रोटी चलाते हैं. शहर के सील हों जाने की स्थिति में उनके सामने रोजी-रोटी की समस्या उत्पन्न हो गई है.

भाजपा जिला मंत्री मुकेश राणा ने नवगछिया एस डी ओ और नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी से प्रशासन के माध्यम से जरूरतमंदों के बीच सूखा राशन वितरण कराने की मांग की है

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Kulisbet giriş
Kulisbet güncel giriş
kralbet
Dinamobet
Dinamobet
Madridbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Matbet
Matbet