जदयू के पूर्व विधायक Gopal Mandal के बेटे तरुण कुमार नीरज पिछले तीन दिनों से लापता हैं। मामले को लेकर पूर्व विधायक ने बरारी थाना में लिखित शिकायत देकर बेटे की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस शिकायत दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है।


नवगछिया न्यूज़ WhatsApp Group

जानकारी के अनुसार, तरुण कुमार नीरज सोमवार दोपहर से घर से लापता हैं। पूर्व विधायक गोपाल मंडल ने बताया कि सोमवार को घर में दोनों भाइयों के बीच किसी मामूली बात को लेकर बहस हुई थी। इसके बाद तरुण काफी देर तक हसीन कॉलोनी स्थित आवास के मुख्य गेट पर बैठे रहे।

बताया जा रहा है कि कुछ देर बाद वह अचानक घर से निकल गए। घर से निकलने की पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुई है। परिवार के लोगों ने उनकी तलाश ससुराल समेत पूर्णिया में रहने वाले रिश्तेदारों के यहां भी की, लेकिन अब तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है।

परिजनों के अनुसार, तरुण कुमार नीरज का मोबाइल फोन भी स्विच ऑफ आ रहा है। कुछ लोगों ने परिवार को जानकारी दी कि घर से निकलने के बाद वह चौक पर गए थे, जहां उन्होंने चाय-बिस्किट खाया था। इसके बाद वह वहां से कहीं चले गए।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और तरुण कुमार नीरज की तलाश जारी है।

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Kulisbet giriş
Kulisbet güncel giriş
kralbet
Dinamobet
Dinamobet
Madridbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Matbet
Matbet