नवगछिया। अंगिका भाषा को भारत सरकार के जनगणना कार्यालय से जारी मातृभाषा के कोड की सूची में अंगिका भाषा को शामिल नहीं करने के विरोध में मंगलवार की देर शाम जन अधिकार पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार शर्मा उर्फ्र बुल्लेट के नेतृत्व में खरीक बाजार में युवाओं ने कैंडल मार्च निकाला, जो उर्दू चौक से चलकर पूरे बाजार का भ्रमण करते हुए गोल चौक पहुंच कर संपन्न हुआ।
Total Downloads: 101
इस दौरान कैंडल मार्च में सभी सभी लोगों ने अंगिका दर्जा नहीं देने के खिलाफ नारेबाजी की। वहीं, जाप प्रखंड अध्यक्ष ने कहा कि अंगिका हमारी भाषा है और इसे कोड नहीं मिलना दुर्भाग्यपूर्ण है। इसके लिए जाप चरणबद्ध तरीके से आंदोलन करेगा।
वहीं वार्ड सदस्य रूकेश दास ने अंगिका का कोड सरकार द्वारा अबतक जारी नहीं करना बेहद निंदनीय है। वहीं उन्होंने कहा कि इसके निरंतर विरोध जारी रहेगा। इस मार्च में राजेश कुमार मोदी, संजीव कुमार, रवि चौधरी, रवि प्रकाश, अनिल कुमार, नवल किशोर दास, मो वारिश समेत बड़ी संख्या में युवा वर्ग मौजूद थे।

