बिहार कृषि विश्वविद्यालय (बीएयू) युवा उद्यमी को उनके आइडिया पर पांच से 25 लाख तक का अनुदान देगा। कोई भी युवा जो कृषि उद्यम के क्षेत्र में करियर बनाने की सोच रहे हैं, वह आवेदन कर सकते हैं। बीएयू में कृषि व किसान कल्याण मंत्रालय भारत सरकार की राष्ट्रीय कृषि विकास योजना रफ्तार के अंतर्गत वित्त पोषित परियोजना संचालित की जा रही है। इसमें कृषि उद्यमिता उन्मुखीकरण कार्यक्रम के तहत सबउमंग और स्टार्टअप एग्रीबिजनेस इनक्यूबेशन कार्यक्रम के तहत सबस्वावलंबी योजना चल रही है, जो स्टार्टअप वाले युवाओं को आगे कृषि उद्यम में मदद दिलाएगा।
Total Downloads: 92
दो साल में इसके तहत एक दर्जन से अधिक युवाओं को नए उद्यम से जोड़ा जा चुका है। बीएयू के कुलपति डॉ. आरके सोहाने ने बताया कि नए आइडिया के साथ जो भी युवा कृषि उद्यम की तरफ आना चाहते हैं, उसे बीएयू के द्वारा दो माह का आवासीय प्रशिक्षण के साथ-साथ पूरे कार्यक्रम के तहत तकनीकी मदद भी दिलाएगा। कई सारे युवा इसका लाभ उठाकर आज अपना व्यवसाय चला रहे हैं।


इस बार भी कई सारे आवेदन आए हैं, जिसकी विशेषज्ञों के द्वारा स्कूटनी के बाद उस पर काम किया जाएगा। फिर सबउमंग और सबस्वावलंबी योजना के तहत उन्हें सरकारी अनुदान के रूप में राशि भी दी जाएगी, ताकि उनका उद्यम विकसित हो सके।
