भागलपुर  :छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के किस्टाराम क्षेत्र के पलोड़ी में सोमवार सुबह 11 बजे नक्सलियों ने आईईडी ब्लास्ट कर एंटी लैंडमाइन वाहन को उड़ा दिया। इसमें 212वीं वाहिनी केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के 9 जवान शहीद हो गए और 3 अन्य घायल हो गए।

इनमें एक बिहार के मुंगेर जिले के जमालपुर के सिकंदरपुर गांव के रहने वाले अजय कुमार यादव भी शामिल हैं। जवान के शहीद होने की खबर घर पहुंचते ही पूरा माहौल गमगीन हो गया। लोग शहीद के घर इक्‍ट्ठे होने शुरू हो गए हैं।

विशेष डीजी (नक्सल ऑपरेशंस) डीएम अवस्थी ने कहा, “घटनास्थल पर बड़ी संख्या में सुरक्षाबल को रवाना किया गया है। यह इस इलाके की तीसरी बड़ी घटना है। घायल जवानों को हेलीकॉप्टर से रायपुर लाया जा रहा है।

बस्तर के आईजी (नक्सल ऑपरेशंस) विवेकानंद सिन्हा ने कहा, ‘जवान गश्त पर गए हुए थे। इसी बीच, पहले से घात लगाए नक्सलियों ने एंटी लैंडमाइन वाहन को आईईडी ब्लास्ट से उड़ा दिया। इसके बाद जवानों पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। इससे जवानों को संभलने का मौका नहीं मिला।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *