भागलपुर। नाथनगर थाना के नरगा मोहल्ले से पटना कृष्णापुरी थाना से आई पुलिस ने छापेमारी करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार कर अपने साथ लेकर गई। पटना पुलिस को नाथनगर थाना पुलिस ने इस छापेमारी में सहयोग किया। पुलिस ने नरगा निवासी सूरज कुमार और गौतम कुमार को अपने साथ लेकर गई है। नाथनगर इंस्पेक्टर ने बताया कि दोनों लड़के नाथनगर रेलवे स्टेशन में पॉकेटमारी किया करता था।

सुबह चार बजे इन दोनों की गिरफ्तारी हुई है। जिस वक्त छापेमारी हुई उस वक्त ये दोनों किसी और के छत पर सोया था। गिरफ्तारी के बाद कानूनी प्रकिया पूरी करने के बाद पटना पुलिस दोनों को अपने साथ लेकर गई।

वहीं बताया जा रहा है कि दोनो युवक पटना के किसी पुलिस अधिकारी को फोन पर गाली गलौज किया करता था। कई बार इसे हिदायत दिया गया। दोनों अपनी आदत से बाज नहीं आ रहे थे। इसके बाद इन दोनों पर मामला दर्ज किया गया।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *