Aadhaar Card हमारे लिए कितना जरूरी है, ये सभी जानते हैं. सभी प्रकार के जरूरी कामों में अब इसकी जरूरत पड़ती है. छोटे-बड़े सभी कामों में इसकी मांग होती है. पैसे निकासी में भी आजकल इसका इस्तेमाल किया जा रहा है. यही कारण है कि Aadhaar Card बनने से लेकर इसके अपडेट को लेकर लोग हमेशा परेशान दिखते हैं. आधार कार्ड एक महत्वपूर्ण दस्तावेज आज बन चुका है सभी के लिए. आधार में एक यूजर की बायोमेट्रिक और डेमोग्राफिक जानकारियां दर्ज होती हैं. आधार में 12 अंकों का एक यूनिक नंबर दिया होता है.

Whatsapp group Join

आधार का गलत इस्तेमाल न हो इसको लेकर बीच-बीच में कई तरह के बदलाव भी होते रहे हैं. कई बार आधार के गलत इस्तेमाल (How To Check Aadhaar Card Misuse) को लेकर मीडिया में खबरें भी आती रही हैं. जिसके बाद लोगों के मन में हमेशा कई तरह की शंकाएं रहती हैं कि कहीं उनके आधार का गलत इस्तेमाल तो नहीं किया जा रहा है. यहां आपको तरीका बताएंगे जिसके जरिये आप अपने आधार के इस्तेमाल की पूरी जानकारी ले सकेंगे.

दरअसल आधार के आधिकारिक वेबसाइट में aadhaar authentication history का एक विकल्प दिया गया है, जिसके जरिये आप 6 महीने तक का रिकॉर्ड चेक कर सकते हैं.

क्या है प्रक्रिया ?

सबसे पहले uidai के आधिकारिक वेबसाइट https://uidai.gov.in पर जाएं

उसके बाद माइ आधार में जाएं

उसके बाद aadhaar authentication history पर जाएं

उसके बाद अपना आधार नंबर दें और कैप्चा भरें.

आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा, उसे भरने के बाद आगे का ऑप्शन आयेगा.

Data Range के ऑप्शन में जाने के बाद आप 6 महीने तक का डेटा देख सकते हैं.

 

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *