दुनियाभर से कपल और रिलेशनशिप के तमाम अजीबोगरीब मामले सामने आते रहते हैं। कई बार एक ही शख्स के पास एक से अधिक पत्नियां या प्रेमिकाएं होती हैं लेकिन थाईलैंड से एक ऐसा मामला सामने आया है जहां एक ही शख्स की आठ पत्नियां हैं और वह सबके साथ रहता है। इतना ही नहीं वे सभी पत्नियां अपने पति से खुश रहती हैं। हाल ही में यह शख्स तब वायरल हुआ जब उसकी पत्नियों ने एक इंटरव्यू में अपने रिलेशनशिप के बारे में बताया।
Total Downloads: 101
दरअसल, यह शख्स थाईलैंड का रहने वाला है। डेली स्टार की एक रिपोर्ट के मुताबिक, शख्स का नाम ऑन्ग डैम सोरोट है और इस शख्स की कहानी इन दिनों सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रही है। दिलचस्प बात है कि सोरोट को अपनी हर एक पत्नी से पहली नजर में प्यार हुआ था। पेशे से Tattoo आर्टिस्ट सोरोट की आठ पत्नियां उससे काफी खुश रहती हैं।
रिपोर्ट के मुताबिक एक इंटरव्यू में उन सबने बताया कि वह अपनी पहली पत्नी से अपने एक दोस्त की शादी में मिले थे। पहली नजर में उन्हें प्यार हो गया और दोनों ने शादी कर ली। शख्स अपनी दूसरी पत्नी से एक बाजार में मिले थे, तीसरी पत्नी से वह अस्पताल में मिले थे। वहीं अपनी चौथी, पांचवीं और छठी पत्नी से उनकी मुलाकात इंस्टाग्राम, फेसबुक और टिकटॉक पर हुई थी।

उन्होंने बताया कि एक बार वह अपनी मां के साथ प्रसिद्ध मंदिर गए थे जहां उनकी मुलाकात सातवीं पत्नी से हुई थी और आठवीं पत्नी से वह छुट्टियों के दौरान मिले थे जहां उनकी अन्य पत्नियां भी उनके साथ थीं। फिलहाल उनकी सभी पत्नियां बिना मनमुटाव के एक साथ एक ही घर में रहती हैं। वे सभी सोरोट से बहुत प्यार करती हैं और उसे दुनिया का सबसे अच्छा आदमी मानती हैं।
उनकी पत्नियों ने बताया कि वह उन सबसे एक समान प्यार करते हैं और बहुत ध्यान रखते हैं। सबके बीच आपस में लड़ाई का कोई मुद्दा नहीं होता है। सोशल मीडिया पर लोगों को लगता है कि यह शख्स काफी पैसे वाला है इसलिए उन्होंने इतनी शादियां कर लीं, लेकिन यह सच नहीं है। सच यह है कि शख्स की सभी पत्नियां बिजनेसमैन हैं। फिलहाल इनकी कहानी जमकर वायरल हो रही हैं।
