उद्योग मंत्री शाहनवाज हुसैन ने कहा कि बिहार इथेनॉल उत्पादन का हब बनेगा और देश को सबसे अधिक कंट्रीब्यूट करेगा। देश को पेट्रोल के लिए दूसरे देशों पर निर्भरता को कम करेगा। बिहार में बंद पड़ी चीनी मिलों की ढाई हजार एकड़ जमीन पर इथेनॉल का उत्पादन होगा। यह इथेनॉल बनेगा गन्ना से, मक्का से, टूटे हुए चावल से और सड़े हुए अनाज आदि से।

निर्माण के बाद सरकार इथेनॉल खरीदेगी, इसकी गारंटी है। कहा कि बिहार में जल्द ही उद्योग के क्षेत्र में बड़ा बदलाव दिखेगा। निवेश के लिए दो-दो सौ करोड़ के 20 प्रपोजल आए हुए हैं। जल्द ही ऐसा होगा, जब बिहार का कोई ऐसा जिला नहीं बचेगा, जहां कोई उद्योग नहीं लगेगा। अभी एक दिन पहले ही बेगूसराय में 55 एकड़ जमीन एफएमसीजी कंपनी को दी गई है, जो 500 करोड़ इन्वेस्ट कर रही है। इससे 400 से 500 लोगों को रोजगार मिलेगा।

साथ ही 2000 लोगों को अपरोक्ष रूप से रोजगार मिलेगा। नया उद्योग लगाने वालों के लिए सिंगल विंडो सिस्टम बनाने की बात कही। इस व्यवस्था के तहत एक हफ्ते में क्लियरेंस मिल जाएगा और वे उद्योग लगा सकेंगे। कहा कि स्टार्ट अप करने वाले लोगों को जल्द ही अपने मंत्रालय में बुलाएंगे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *