पटना: एक अगस्‍त से एलपीजी सिलिंडर के दाम घट सकते हैं. इसे लेकर केंद्र सरकार के स्‍तर पर तैयारी चल रही है. अनलॉक -2 के दोनों चरण 31 जुलाई तक पूरे हो रहे हैं. इसके बाद केंद्र सरकार क्‍या तय करती है ? इस पर अब सबकी निगाहें हैं. तेल कंपनियों के वरीय अधिकारी की मानें या यह संभावना है कि एक अगस्‍त को रिवाइज होने वाले एलपीजी सिलिंडर के दाम घटेंगे और सब्सिडी सिलिंडर सस्‍ता हो सकता है.


नवगछिया न्यूज़ WhatsApp Group

घट सकते हैं एलपीजी सिलिंडर के दाम…

मिली जानकारी के अनुसार दस से बीस रुपये तक एलपीजी सिलिंडर के दाम घट सकते हैं. दो महीने तक महंगी होने के बाद अगर एलपीजी सस्‍ती होती है तो उपभोक्‍ताओं के खाते में सब्सिडी कम आ सकती है. इस वक्‍त पटना में एलपीजी सिलिंडर की कीमत 689 रुपये है, जबकि जून में इसकी कीमत 685 रुपये थी. इसी साल फरवरी, मार्च और अप्रैल में लगातार तीन महीनों तक एलपीजी सिलिंडर के दाम घटे थे. इसके चलते सिलिंडर के दाम 275 रुपये तक कम हो गये थे.

वहीं आप इंडियन ऑयल के उपभोक्ता हैं, तो आपके लिए अहम खबर है. अगले माह से सिलिंडर बुकिंग सिस्टम पूरी तरह ऑनलाइन हो जायेगा. फिलहाल उपभोक्ताओं की सुविधाओं का ख्याल रखते हुए ऑनलाइन के साथ ऑफलाइन की सुविधा दी गयी है. इसे लेकर वितरक को सूचना भेजी जा चुकी है.

सीबेल में वितरण की पुष्टि बंद कर दी जायेगी

सूचना में कहा गया है कि सीबेल में वितरण की पुष्टि बंद कर दी जायेगी. केवल मोबाइल वितरण एप से अनुमति दी जायेगी और डिलिवरी ऑथेंटिकेशन कोड (डीएसी) ओवरराइड विकल्प भी उपलब्ध नहीं होगा. डिलिवरी की पुष्टि केवल डीएसी के साथ की जायेगी.

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Kulisbet giriş
Kulisbet güncel giriş
kralbet
Dinamobet
Dinamobet
Madridbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Matbet
Matbet