कटिहार जंक्शन पर कैपिटल एक्सप्रेस के एसी टू टायर में बर्थ संख्या 49 पर सफर कर रही महिला से बदमाशों ने 25 हजार रुपए लूट लिए। वह अपने बच्चे के साथ थी। मंगलवार देर रात घटना उस वक्त घटी जब ट्रेन आउटर पर खड़ी थी। महिला मुसाफिर सुषमा कुमारी चीखती-चिल्लाती रह गई लेकिन किसी ने भी उसकी चीख-पुकार नहीं सुनी यहां तक की बोगी में एक भी रेल सुरक्षाकर्मी सवार नहीं थे।

मौके का फायदा उठाकर दोनों अपराधी महिला यात्री का बैग लेकर बोगी से कूदकर दोनो अपराधी आसानी से फरार हो गए। कटिहार स्टेशन के आउटर पर हुई इस वारदात के पश्चात कटिहार स्टेशन पहुंची कैपिटल एक्सप्रेस पर वारदात को सुनकर अन्य बोगियों में सवार होने पहुंचे यात्रियों के बीच खलबली मच गई। बोगी के एसी कंडक्टर बीके सिंह ने लूटपाट की घटना होने की बात स्वीकार करते हुए कहा कि बोगी का मुख्य द्वार खुला हुआ था जिससे अपराधी बोगी में घुस गए। उसने कहा कि लूटपाट की वारदात के संदर्भ में रेलवे कंट्रोल को सूचित कर दिया गया है ।

पीड़ित महिला यात्री ने कहा कि वह अपने बेटे के साथ NGP से चलकर पटना के रामकृषणा नगर जा रही थी। पीड़ित महिला यात्री ने वारदात के बारे में कहा कि सीट नंबर खोजने के बहाने दो अज्ञात व्यक्ति बोगी में घुसे और मौका देखकर सीट पर रखा मेरा पर्स छीनने लगे। मैंने दोनों को रोकने की कोशिश की लेकिन दोनों पर्स छीन कर फरार हो गए। पर्स में 25 हजार नगद सहित एटीएम आधार कार्ड था। पीड़ित महिला ने वारदात की सूचना उसने ऐसी कंडक्टर को दी तो उसने FIR करवाने की बात कही। वहीं सुरक्षा व्यवस्था में तैनात रेलपुलिस की गस्ती टीम नदारद रही।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *