बिहार में बसों का किराया बढ़ा दिया है। लगभग तीन साल के बाद बिहार राज्य पथ परिवहन निगम ने राज्य परिवहन की बसों के किराए में यह बढ़ोत्तरी की है। इधर, कोरोना के बढ़ते मामले को लेकर स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से अलर्ट पर है।

24 घंटे में 16 नए मामले आए हैं, जिससे एक्टिव मामलों की संख्या बढ़कर 92 हो गई है। बिहार में ठंड का असर बढ़ गई है। वहीं, बिहार के सभी बैंकों में गुरुवार यानी 16 दिसंबर से अगले चार दिनों तक कामकाज प्रभावित रहेगा। क्योंकि सभी बैंककर्मी मांगों को लेकर 16 व 17 दिसंबर यानी दो दिन हड़ताल पर रहेंगे।

बस का टिकट 18 से 20 फीसदी महंगा

बिहार में बसों का किराया बढ़ा दिया है। लगभग तीन साल के बाद बिहार राज्य पथ परिवहन निगम ने राज्य परिवहन की बसों के किराए में यह बढ़ोत्तरी की है। बढ़ा हुआ किराया बुधवार, 15 दिसंबर से लागू हो गया है। नई दरें लागू होने के बाद से बसों का किराया 18 से 20 फीसदी तक बढ़ गया है। बसों के किराए में हुई वृद्धि नॉन एसी, एसी और डीलक्स सहित सभी तरह की बसों पर लागू किया गया है। किराए में लगभग 20 से 26 रुपए की बढ़त हुई है। पटना-दरभंगा का किराया अब 136 रुपए से बढ़कर 193 रुपए हो गया है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *