कटिहार. जम्मू कश्मीर के पुलवामा में आतंकी हमले में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि की बजाय तौसिफ ने फेसबुक पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ रविवार को अभद्र टिप्पणी की थी। सोमवार को कोढ़ा पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

न्यायालय में पेशी के दौरान लोगों का आक्रोश भड़क गया और पुलिस की मौजूदगी में उसकी जमकर धुनाई कर दी। आरोपी कोढ़ा थाना क्षेत्र के तीनपनिया कर रहने वाला है। छात्र पर फेसबुक पर आपत्तिजनक पोस्ट कर लोगों की भावना को आहत पहुंचाने का आरोप है। जिसके बाद तत्काल साइबर सेल ने मामला दर्ज करते हुए गिरफ्तार कर किया। बाद में पुलिस वालों ने किसी तरह बीच-बचाव कर आरोपी को भीड़ के चंगुल से बचाया।

आरोपी तौसिफ सीताराम चमरिया कॉलेज में बीए पार्ट वन का छात्र है। लेकिन हाल के दिनों में सोशल मीडिया पर खासकर राष्ट्रीय स्तर की घटना पर वह एक्टिव रहता था। एसडीपीओ अनिल कुमार ने बताया कि आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *