भागलपुर। त्रिपुरा में कुछ लोगों ने जेसीबी से लेनिन की मूर्ती गिरा दी। प्रतिक्रिया में श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पेरियार और अंबेडकर से होते हुए गांधी जी की प्रतिमा को भी क्षतिग्रस्त किया गया। इस पर लोजपा नेता चिराग पासवान ने प्रतिक्रिया देते हुए इसे गलत बताते बताया है। इन्होंने कहा कि इस तरह के काम किसी मायने में सही नहीं हो सकते हैं। 📲 Download Naugachia News AppTotal Downloads: 105भागलपुर में मीडिया से बात करते हुए चिराग ने कहा कि कोई किसी की विचारधारा के साथ सहमत या असहमत हो सकता है। लेकिन किसी की मूर्ती को क्षतिग्रस्त करना कहीं से भी सही नहीं है। चिराग ने कहा कि लोक जनशक्ति पार्टी इस तरह के किसी भी काम का समर्थन नहीं करती है जो असामाजिक हो।‘जीतन राम मांझी के जाने से नहीं पड़ता कोई फर्क’ वहीं, लोजपा सांसद ने जीतन नाम मांझी के एनडीए से अलग होने पर कहा कि उन्होंने अपने व्यक्तिगत फायदे के लिए गठबंधन छोड़ा है और इससे एनडीए को किसी भी तरह का नुकसान नहीं होगा।