ढोलबज्जा: छात्रवृत्ति, पोशाक एवं स्कूल के शैक्षणिक विधि-व्यवस्था को लेकर, सोमवार को आदर्श उवि कदवा में हेड मास्टर संजीव कुमार सिंह के खिलाफ ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया. हंगामे कर रहे सैकड़ों ग्रामीणों के साथ छात्र-छात्राएं बता रहे थे कि- स्कूली बच्चों को वित्तीय वर्ष 2016-17 से अब तक छात्रवृत्ति नहीं मिली है. पाच सेक्शन की पढ़ाई के जहां एक-दो सेक्शन ही होती है. बच्चों के कहने पर भी गणित की पढ़ाई नहीं होती है. जब मर्जी शिक्षक आते हैं और चले जाते हैं. बाद में खैरपुर कदवा व कदवा दियारा दोनों पंचायत के मुखिया अजय कुमार व अशोक सिंह ने मौके पर पहुंचकर लोगों को समझा-बुझाकर शांत किया.

Whatsapp group Join

उसके बाद बैठक कर सभी को संबोधित करते हुए बताया कि- कदवा हाई स्कूल में बार बार इस तरह की समस्याएं उत्पन्न होने के कारण इसकी देख-रेख को लेकर करीब 7 महीने पहले एक कमेटी गठित हुआ था. जिसका अध्यक्ष मुखिया अजय कुमार को ही बनाया गया था. मुखिया अजय कुमार ने बताया कि- एक दिन जांचोपरांत विद्यालय से पांच शिक्षक अनुपस्थित थे लेकिन, हाजिरी सभी का बना हुआ था. यदि कोई शिक्षक आवेदन देकर छुट्टी लेते हैं तो वह बाद में जब विद्यालय आते हैं तब, सभी दिनों का हाजिरी बनाकर आवेदन फाड़ देते हैं.

जब इस संबंध में हेड मास्टर संजीव कुमार सिंह से कोई पूछताछ करते हैं तो उस पर तरह-तरह के आरोप लगाने की धमकी देते हुए कहते हैं कि हम ऐसे सब कमिटी देखते रहते हैं. हम यहां पर 20 वर्ष से हेडमास्टर हैं. जिसको जो करना है करे. साथ ही मुखिया ने कहा कि इस विद्यालय के विधि व्यवस्था में तब तक सुधार नहीं होगा जब तक हेड मास्टर संजीव कुमार सिंह यहां से नहीं हटेगा. क्योंकि इसका सब काम-काज नीचे से लेकर ऊपर तक अधिकारियों की मिलीभगत से होता है. उक्त बातों का समर्थन करते हुए ग्रामीणों ने कहा हेड मास्टर शिक्षा समिति को पूरा हिसाब नहीं देते हैं तो इस स्कूल में तालाबंदी किया जाएगा. तत्काल विद्यालय प्रभारी पंकज कुमार से दो महीने के भीतर विद्यालय में अनुशासनहीनता व विधि-व्यवस्था सुधार करने को कहा गया.

प्रभारी पंकज कुमार ने बताया मेरे पास वित्तीय हिसाब नहीं है. प्रधानाध्यापक 27 फरवरी से ही अस्पताल में बैड रेस्ट पर हैं. साथ ही कहा बच्चे विद्यालय आते हैं और बजे हीं यह कहकर भागने लग जाते हैं की कोचिंग पढ़ने जाना है. इस पर सभी अभिभावकों से आग्रह कर सभी प्राइवेट संस्थान को सुबह 9:00 बजे से पहले और अपराह्न 4:00 बजे के बाद संचालन कराने को कहा. छात्रवृत्ति को लेकर लोकमानपुर के छात्र-छात्राएं मनीषा कुमारी, मो० तोसिफ, लूसी कुमारी, मोसरत खातून, मो० मुजफ्फर, शबाना अंजुम व करिपूमा कुमारी ने मुखिया अशोक सिंह को आवेदन देकर इसकी शिकायत की है. वही मुखिया ने आचार संहिता को लेकर मामले को टालते हुए 15 जून को पुनः बैठक का समय दिया है.

मौके पर विधायक प्रतिनिधि दयानंद सिंह, सरपंच सिराज साह, उमाकांत राय, गजाधर राय, अरुण सिंह, प्रमुख प्रतिनिधि शैलेंद्र सिंह, पूर्व प्रमुख अमोद सिंह, मृत्युंजय राय, व लखनलाल ठाकुर के साथ सैकड़ों ग्रामीण लोग उपस्थित थे. उधर मवि कदवा में कृष्णकांत मंडल द्वारा करीब दो महीने से विद्यालय का प्रभार दीपक कुमार को नहीं दिया जा रहा था. जिसकी शिकायत मिलने पर बैठक में उपस्थित सभी लोगों ने पहुंचकर तत्काल शैक्षणिक प्रभार दीपक कुमार को दिलाया. पूर्व प्रभारी कृष्णकांत मंडल ने बताया कि छात्रवृत्ति वितरण को लेकर दीपक को प्रभार नहीं दिया गया था. 13 मार्च को संपूर्ण वित्तीय प्रभार भी दीपक को दे दिया जायेगा. इस अवसर पर मुखिया अशोक सिंह, अजय कुमार, सरपंच सिराज साह, दयानंद सिंह व उमाकांत राय के साथ अन्य शिक्षक उपस्थित थे.

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *