नारायणपुर – जे पी कालेज नारायणपुर में छात्रसंघ चुनाव को लेकर प्रशासनिक व्यवस्था के साथ सारी तैयारी पुरी कर ली गई है.अपने अपने जीत के लिए छात्र संगठनों ने भी क्षेत्र में छात्रों से संपर्क कर पुरी ताकत झोंक दी है.सभी उम्मीदवार अपनी जीत के दावे कर रहे हैं.लेकिन इस चुनाव में कौन होगा विनर यह 2245 मतदाता तय करेंगे.कॉलेज से 6 पदों के लिए 17 उम्मीदवार चुनाव मैदान में है.चुनाव में छात्र संगठन से अभाविप,जदयू,राजद ने प्रचार में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी है.छात्रों से मिलकर,बैठक कर व मोबाइल के जरिए,फेसबुक पर संपर्क साधा है. चुनाव के बारे में जानकारी देते हुए महाविद्यालय प्राचार्य सह चुनाव निर्वाची पदाधिकारी डॉ बिभांशु मंडल ने बताया कि 28 फरवरी को दस बजे से चार बजे तक मतदान,29 फरवरी को दस बजे से महाविद्यालय परिसर में मतगणना होगी. चुनाव के दौरान कॉलेज परिसर के सौ मीटर के दायरे में धारा 144 लागू रहेगा.
Total Downloads: 176
कॉलेज के प्रवेश द्वार पर कॉलेज कर्मी के साथ स्थानीय पुलिस बलों की तैनाती नवगछिया एसपी के निर्देश पर की गई है. वोट देने वाले छात्रों को कॉलेज पहचान पत्र के साथ एक अन्य पहचान पत्र प्रवेश लाने पर अंदर की अनुमति मिलेगी.चुनाव को लेकर 28 एवं 29 जनवरी को कक्षा संचालन सहित सभी कार्य बाधित रहेगा.इस दिन केवल चुनाव से संबंधित कार्य व सुरक्षा व्यवस्था पर निगरानी रहेगी.29 जनवरी को मतगणना जल्दी हो जाती है तो मतगणना के बाद बारहवीं कक्षा का एडमिट कार्ड वितरित होगा.चुनाव सात कमरा में सात बूथ के साथ चुनाव होना है.

चुनाव में एक बूथ पर अधिकतम तीन सौ वोटर होंगें.छात्रों की सुविधा के लिए बूथवार क्रमांक के बारे में चिपका दिया जायेगा.सातो बूथ पर सहायक निर्वाची पदाधिकारी सहित सात पीठासीन पदाधिकारी, तैनात रहेंगे.एक बूथ पर तीन कर्मी को लगाया गया है. चुनाव पर्यवेक्षक डॉ राजकिशोर महतो को बनाया गया है. बूथ संख्या एक पर बीए पार्ट वन का क्रमांक 1 से 300 तक, बूथ संख्या दो पर बीए पार्ट वन का क्रमांक 301 से 600 तक, बूथ संख्या तीन पर बीए पार्ट वन का क्रमांक 601 से सभी मतदाता,बूथ संख्या चार पर बीए पार्ट टू का क्रमांक 1 से 300 तक, बूथ संख्या पॉच पर बीए पार्ट टू 301 से सभी मतदाता, बूथ संख्या छः पर बीए पार्ट 3 का क्रमांक एक से सभी मददाता, बूथ संख्या सात पर बीएससी पार्ट1,2,3 के सभी मतदाता मतदान करेंगे.

