नारायणपुर – प्रखंड के जयपुर चुहर पुरब पंचायत के बलाहा गॉव की वयोवृद्ध फूलवती देवी( 82)16 जनवरी को पुत्री के यहां सुल्तानगंज जाने के क्रम में रेलवे स्टेशन नारायणपुर के पीछे ऑटो स्टेंड से लापता हो गई थी.मामले को लेकर पुत्र सुशील  ने बुधवार को भवानीपुर ओपी में अपनी माँ के गुमशुदगी का आवेदन दिया था.गुरुवार को भवानीपुर थानाध्यक्ष नीरज कुमार ने घरवाले को वृद्ध महिला को जहानाबाद हुलासगंज थाना में मिलने की सुचना दिया .

शुक्रवार को फूलवति के दोनो पुत्र सुशील पोद्दार एवं अभय पोद्दार ने हुलासगंज थाने से अपनी माँ को घर लाया गया। बताया की वृद्ध होने के कारण उनका मानसिक स्थिति ठीक नही रहने के कारण भटक कर जहानाबाद चली गई थी. जहानाबाद पुलिस ने राजमार्ग पर नक्सली इलाके के जंगल के पास देर रात्रि चलते देखने पर उसे थाना लाया पुछताछ में घर नवगछिया नारायणपुर बताया तो जहानाबाद पुलिस ने नवगछिया डीएसपी को घटना की जानकारी दी

भवानीपुर ओपी में गुमसुदगी का आवेदन मिलने की बात भवानीपुर थानाध्यक्ष ने बताया तो पुत्र को थाना बुलाकर दुरभाष से मॉ से बात करवाया व जहानाबाद भेजा व वृद्ध मॉ को जहानाबाद से नारायणपुर के बलाहा घर लेकर शुक्रवार को दोपहर बाद घर पहुंचने पर परिजनों में खुशी का माहौल दिखा.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *