खरीक | गुरुवार को थाना क्षेत्र के सुगंठिया नवादा गांव में लंबे समय से चल रहे शराब भट्टी पर बनाई जा रही अवैध शराब के कारोबार का पुलिस भंडाफोड़ कर दिया। पुलिस छापामारी कर उसी गांव निवासी चक्रधर मंडल को उसके घर से दस लीटर निर्मित देशी शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 105
पप्पू मंडल के घर से पचास लीटर अर्द्धनिर्मित शराब बरामद किया। हालांकि पप्पू पुलिस को धोखा देकर भागने में सफल रहा। थानाध्यक्ष हरिशंकर प्रसाद कश्यप ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी को शुक्रवार को जेल भेज जाएगा।

पप्पू की गिरफ्तारी के पुलिस छापेमारी कर रही है। गिरफ्तार चक्रधर ने बताया कि वह शराब कारोबार में शामिल नहीं हैं। पप्पू ने साजिश के तहत मेरे घर में शराब रखकर फंसा दिया।
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

