नारायणपुर – बिहपुर थाना क्षेत्र के नारायणपुर प्रखंड अंन्तर्गत एन एच 31 नन्हकार ढाला के पास गुरुवार की संध्या लगभग 7:30 बजे भागलपुर से नारायणपुर की और आ रही पैसेंन्जर से लदी ऑटो को अज्ञात वाहन के धक्का लगने से ऑटो पर सवार आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गया.जबकि इलाज के दौरान पीएचसी नारायणपुर में बलाहा निवासी टोला सेवक मंटु मल्लिक के पुत्र विशाल कुमार (16) की मौत हो गई.

मृतक विशाल अपनी मॉ पिंकी देवी के साथ डाक्टर के यहॉ से दिखाकर वापस लौट रहा था.मृतक विशाल उच्च माध्यमिक विद्यालय नारायणपुर के नौंवी कक्षा के छात्र थे. मृदभाषी व पढाई व खेलकूद में हमेशा अव्वल रहने के कारण युवाओं का चहेता था.विधालय के एनसीसी शिक्षक रामानंद पासवान ने बताया कि विशाल एनसीसी के साथ ही कबड्डी अंदर 14 का स्टार था.शिक्षक राजीव कांत झा ने बताया कि युवक होनहार व तीक्ष्ण बुद्धि का था.

वार्ड सदस्य राजैश शर्मा ने बताया कि मृतक तीन भाई बहनों में सबसे बड़ा था परिजनों का चहेता था.मृतक की मॉ पिंकी देवी, रायपुर निवासी योगेंद्र शर्मा के पुत्र मंटु शर्मा सहित अन्य जख्मी का इलाज चल रहा है घटना को लेकर बिहपुर थानाध्यक्ष रंजीत कुमार नारायणपुर पीएचसी पहुंच छानबीन में जुटे हुए हैं.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *