खरीक : खरीक अंचल के भवनपुरा और नरकटिया में आग लगने से चार लोगों की झोपड़ी जलकर राख हो गए झोपड़ी में जरूरी सामान भी नष्ट हो गए. जिन लोगों के घर जले उनमें नरकटिया के लखनलाल यादव पंकज यादव और भवनपुरा के दो लोग शामिल है.
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 182
अगलगी की सूचना मिलने पर खरीक अंचलाधिकारी विनय शंकर पंडा के निर्देश पर हल्का कर्मचारी सह अंचल निरीक्षक ने स्थल पर पहुंच कर जांच किया.खरीक अंचलाधिकारी ने कहा कि आग में झोपड़ी जलने से आंशिक क्षति हुई है. अग्नि पीड़ित परिवारों के क्षति के आकलन के हिसाब से आपदा राहत सहायता मुहैया करायी जाएगी

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

