नारायणपुर – प्रखंड के मधुरापुर बाजार निवासी सिकंदर साह के पुत्र आटीबीपी के जवान पुर्णिया जिले के हरदा कैंप में पदस्थापित रणवीर कुमार साह की मृत्यु ड्यूटी से डेरा जाने के दौरान अज्ञात वाहन की चपेट में आने से सड़क हादसे में मौत हो गई. दुर्घटना गुरुवार की रात्रि सात फरवरी को कटिहार जिला के कोढ़ा थाना क्षेत्र के मुसापुर के पास राजमार्ग संख्या 31 पर हुआ.जहां से प्राथमिक उपचार के लिए रणवीर को पीएचसी कोढ़ा ले जाया गया.रणवीर की हालत गंभीर होने के कारण कोढा पीएचसी से बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल पुर्णिया रेफर किया गया.
जहॉ डॉक्टर ने उसे मृत बताया.चौदह जनवरी 2012 को उत्तराखंड के अल्मोड़ा में रणवीर ने आईटीबीपी 35 बटालियन में योगदान दिया था. पहला तबादला 48वीं बटालियन में हुआ था. रणवीर का शव शुक्रवार की शाम आईटीबीपी वाहन से नारायणपुर के मधुरापुर बाजार में गांव पहुंचा. रणवीर के अंतिम दर्शन के लिए क्षेत्र के लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी.सभी रणवीर अमर रहे,भारत माता की जय के नारे लगा रहे थे.

रणवीर का शव घर पहुँचते हीं घर में कोहराम मच गया.चारों तरफ मातम छाया था.हर किसी की आंखें नम थी.रणवीर मृदुभाषी और सरल स्वभाव का था.इसके कुशल व्यवहार के क्षेत्र में सभी लोग कायल थे.रणवीर के पिता सिकंदर साह राजस्थान में मजदूरी करते हैं.वह अपने पीछे माता कालावती देवी,पत्नी प्रीति कुमारी, भाई प्रेसेनजीत कुमार, बहन उषा, ज्योति, सपना व पुत्र दो वर्षीय रिपूवीर, पुत्री एक वर्षीय बीरा को छोड़ गया.
रणवीर का दाह संस्कार आईटीबीपी के जवानों व भवानीपुर ओपी के अनि बिजयनारायण सिंह ने गंगा किनारे राजकीय सम्मान के साथ सलामी देकर किया.मौके पर प्रमुख प्रतिनिधि मंटु कुमार यादव,अनिल गुप्ता, उपप्रमुख अशोक कुमार यादव, मुखिया शांति देवी,रंजीत गुप्ता, उपसरपंच अमरेंद्र यादव,सरपंच प्रतिनिधि रमेश शर्मा,सहित क्षेत्र के गणमान्य लोग व समाजिक कार्यकर्ता सहित क्षेत्र के लोगों की भीड़ थे.


