नारायणपुर – प्रखंड के मधुरापुर बाजार के बापु द्वार चौक पर तीन दिवसीय गणेश महोत्सव को लेकर भव्य पंडाल के बीच दुसरे दिन शनिवार को नारायणपुर बाजार भक्तिमय व रसमय के साथ गणपति बप्पा मोर्या के नाम से गुंजायमान हो रहा है. पुजा समिति द्वारा तीन कांउटर के जरिये खिचड़ी, खीर एवं हलुआ का लड्डू का भंडारा किया जा रहा है.

रात्रि में जागरण के प्रोग्राम को लेकर पुजा समिति के बैच लगाकर युवा एवं दंडाधिकारी के साथ पुलिस बल सुरक्षा व्यवस्था को लेकर तैनात किए गए हैं. संध्या आरती में जय गणेश जय गणेश देवा के धुन पर भक्त थिरक उठे तो आकाशवाणी के कलाकार राजीव सिंह ने भी श्रद्धालुओं का खूब मनोरंजन किया.

पुजा समिति के सुमित कुमार, राजीव कुमार गुप्ता, संजय राम लोहिया, बिनोद गुप्ता, मनीष कुमार यादव, कुंन्दन भगत, पप्पू साह, बंटी लोहिया, रुपेश भगत, राजा गुप्ता, छोटु चौरसिया सहित अन्य युवाओं का सराहनीय योगदान रहा.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *