नवगछिया : लायंस क्लब ऑफ नवगछिया टाउन के तत्वावधान में राजयोग ध्यान शिविर का उद्घाटन स्थानीय बाल भारती पोस्ट ऑफिस रॉड के प्रांगण में पुलिस अधीक्षक सुश्री निधि रानी ,अनुमंडल पदाधिकारी श्री मुकेश कुमार,भागलपुर से आयी ब्रह्माकुमारी बहन अनिता,जोन चेयर पर्सन पवन सराफ,क्लब अध्यक्ष शिव कुमार पंसारी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया. राज योग ध्यान शिविर 16 सितंबर से 20 सितंबर तक चलेगा. प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईशवरीय विश्व विद्यालय के प्रतिनिधि ने कहा कि राजयोग ध्यान शिविर में स्व्यं के अंदर की शांति से आपका परिचय कराया जायेगा जिससे आपके जीवन की सारी नकारात्मकता दूर हो जायेगी.

ध्यान स्व्यं के अंदर की शांति का परिचय करता है

– नवगछिया में राजयोग ध्यान शिविर का आयोजन

अनुमंडल पदाधिकारी ने कहा कि राजयोग ध्यान पद्धति से में पूर्व परिचित हु यह पद्धति आपके जीवन मे शांति का संचार करेगी आप इस पांच दिवसीय शिविर का लाभ उठाये. पुलिस अधीक्षक सुश्री निधि रानी ने कहा कि जीवन की नकारात्मकताओं को यदि छोड़ दिया जाय तो जीवन आशान हो जायेगा. समस्तीपुर से आये भाई श्री कृष्ण अग्रवाल ने कहा कि मृद की कस्तूरी की भांति शांति भी आपके अंदर है लेकिन हम खोजते संसार मे है.

इस राजयोग ध्यान पद्धति से इसका अनावरण हो जायेगा. कार्यक्रम का संचालन जोन चेयर पर्सन लायन पवन सराफ ने किया. प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईशवरीय विश्वविद्यालय की स्थानीय शाखा का संचालन बहन सत्यभामा देवी एवं उनकी पुत्री बहन प्रियदर्शिनी के द्वारा किया जाता है. उन्ही के प्रयाश से यह शिविर आयोजित किया गया है.

कार्यक्रम में लायन प्रोo विजय कुमार, लायन प्रोo मोहम्मद इसराफिल, लायन नरसिंह चिरानिया, लायन बिनोद केजरीवाल, लायन मोहन लाल चिरानिया, लायन डॉ०बी एल चौधरी, लायन प्रोoविष्णुदेव यादव, नीलम चौधरी, अनुराधा पंसारी, लता गोपालका,आशा सराफ, अमिता रॉय, शारदा केजरीवाल, भाई महेश रॉय, भाई महेश साह, प्रदीप गुप्ता सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *