नवगछिया : लोक सभा चुनाव में भयमुक्त वातावरण में मतदाता वाेट डाल सकें इसको लेकर पुलिस स्तर से तैयारी जाेराें पर है। आपरधी अपने मंसूबों में सफल न हो इसको लेकर पुलिस अपराधियों की गांव से लेकर सुदूर दियारा में निगहबानी कर रही है। सुरक्षा की मॉनिटरिंग एसपी निधि रानी संभाले हुए हैं। अपराधियों की हर गतिविधियों पर एसपी के निर्देशन में निगरानी हो रही है। इसी कड़ी में मंगलवार को भागलपुर व बांका जिले के ऑब्जर्वर अंशुमन यादव नवगछिया पुलिस जिला में लोक सभा चुनाव की हुई तैयारी का जायजा लेने पहुंचे।
Total Downloads: 116
उन्हाेंने एसपी निधी रानी से लोकसभा चुनाव को लेकर की गई तैयारी की जानकारी ली इस दौरान उन्होंने सुरक्षा को लेकर आवश्यक निर्देश भी दिए। ऑबजर्वर ने एसपी के साथ गोपालपुर एवं रंगरा प्रखंड के दियारा इलाके के बूथों का चुनाव में सुरक्षा के मद्देनजर निरीक्षण किया। एसपी निधि रानी ने कहा कि गोपालपुर व रंगरा चौक प्रखंड के सभी बूथ संवेदनशील हैं। चुनाव में यहां के सभी बूथों पर सीआरपीएफ के जावनों की तैनाती की जाएगी। सभी बूथों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहेंगे। हर मतदाता भयमुक्त वातावरण में मतदान करेंगे।

गोपालपुर दियारा में अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए एसपी के साथ जवानों ने की छापेमारी
दियारा के बूथों के निरीक्षण के बाद ऑबजर्वर एवं एसपी निधी रानी ने नवगछिया एवं कहलगांव अनुमंडल के सीमावर्ती क्षेत्र गंगा दियारा में पुलिस टीम के साथ संघन सर्च ऑपरेशन चलाया। नाव से नदी पार कर एसपी ने नेतृत्व में पुलिस टीम ने गोपालपुर थाना क्षेत्र के तीनटंगा करारी, जहाज घाट,रंगरा ओपी एवं घोघा के समीप दियारा के सीमावर्ती क्षेत्रों पर सर्च अभियान चलाया।
सर्च ऑपरेशन में एसडीपीओ प्रवेंद्र भारती सहित पुलिस पदाधिकारी व पुलिस बल शामिल थे। एसपी ने कहा कि सूचना मिल रही थी की नवगछिया व कहलगांव के सीमावर्ती क्षेत्र गोपालपुर एवं रंगरा थाना क्षेत्र के गंगा दियारा में अपराधियों की गतोविधि हो रही है। गंगा नदी में मछली मारने एवं सफेद बालू का अवैध खनन हो रहा है। यह सब अपराधियों के द्वारा हो रहा है। इस तरह का मामला सामने आने के बाद दियारा में छापेमारी की गई।

