नवगछिया : नवगछिया के श्री लालजी मध्य विद्यालय सिंधिया मकनपुर परीक्षा केंद्र पर मैट्रिक के परीक्षा के चौथे दिन शनिवार को द्वितीय पाली में चल रहे गणित विषय की परीक्षा में कदाचार करते दो परीक्षार्थी को कदाचार करते पकड़े जाने के बाद दोनों परीक्षार्थियों को परीक्षा से निष्कासित कर दिया गया.

Whatsapp group Join

– दोनो परीक्षार्थी से वसूला गया दो दो हजार रुपये जुर्माना

द्वितीय पाली में चल रही परीक्षा के दौरान श्री लालजी मध्य विद्यालय सिंधिया मकनपुर परीक्षा केंद्र पर परीक्षा दे रही छात्रा  परीक्षा के दौरान चीट लेकर नकल कर रही थी.

नकल करने के दौरान दोनों परीक्षार्थियों को शिक्षक ने पकड़ा और इसकी सूचना केंद्राधीक्षक को दी. केंद्राधीक्षक में दोनों परीक्षार्थियों को परीक्षा से निष्कासित कर दिया. परीक्षा से निष्कासन के बाद दोनों परीक्षार्थियों को नवगछिया अनुमंडल न्यायालय में दो दो हजार का जुर्माना वसूल करने के बाद छोड़ दिया गया.

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *