नवगछिया :तिलका मांझी भागलपुर विश्वविद्यालय के छात्र संघ चुनाव के मतदान के दिन एक बार फिर विवाद बढ़ गया। गुरुवार को हुआ छात्रसंघ के मतदान के दौरान मदन अहिल्या महिला कॉलेज की छात्रा नेहा कुमारी के नाम पर एक दूसरी छात्रा ने मतदान कर दिया।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 115
इसकी पुष्टि तब हुई जब विश्वविद्यालय के डीएसडब्ल्यू डॉक्टर योगेंद्र और पूर्व प्रॉक्टर डॉ राम प्रवेश सिंह ने मदन अहिल्या महिला कॉलेज नवगछिया जाकर इसकी जांच की। वे लोग वहां से लौटकर टीएमबी योग के कुलपति डॉक्टर एलसी साहा से वार्ता की और दोनों संगठनों से विचार करने का फैसला किया। इस विचार के बाद जो भी होगा अंतिम निर्णय लिया जाएगा कि मतगणना वही रहेगा या फिर से मतदान होगा।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

