नौ महीने पहले घर के पीछे खेत में गई नाबालिग से दुष्कर्म का वीडियो बनाकर युवक वीडियो वायरल करने के नाम पर लगातार करता रहा यौनशोषण। गर्भवती होने पर मामले का खुलासा हुआ तो गांव की पंचायत में शादी का वादा कर मुकरा।

मामला पूर्णिया के डगरूआ थाना क्षेत्र के हिच्छामोती का है। आरोपी ने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर कई दिनों तक नाबालिग को हवस का शिकार बनाया। पीड़ित नाबालिग ने इस संबंध में गुरुवार को एसपी कार्यालय पहुंच कर न्याय की गुहार लगाई।

उसने बताया कि नौ माह पूर्व उसके घर के पीछे धान के खेत में गयी थी। वहां पहले से मौजूद मो. तबरेज ने उसके साथ दुष्कर्म कर उसका वीडियो बना लिया। उसके बाद उस वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर बार-बार हवस का शिकार बनाता रहा। कुछ माह बीत जाने के बाद उसकी मां को उसके गर्भवती होने की आशंका हुई।

इस बात की पुष्टि के लिए जब वह डॉक्टर के पास गई तो पता चला कि वह चार माह के गर्भ से है। तब जाकर परिजनों ने पंचायत बुलायी। पंचायती के दौरान आरोपी ने गुनाह कबूल कर शादी करने की बात कही। हालांकि बाद में वह अपने वायदे से मुकर गया। कोर्ट के निर्देश पर महिला थाना में 23 जुलाई को प्राथमिकी दर्ज करवायी गई। मगर अभी तक आरोपी पकड़ा नहीं गया।

आरोपी की ओर से पीड़ित छात्रा और उसके परिवार को बराबर धमकी दी जा रही है। उसपर केस उठाने का दबाव दिया जा रहा है। उसने आरोप लगाया कि जब इस बात की शिकायत करने पिछले 6 सितंबर को वह महिला थाना गई तो महिला थानाध्यक्ष ने उसे डांटकर भगा दिया।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *