देशभर में एक 1 अक्टूबर 2019 से कुछ नए नियम लागू होने जा रहे हैं। बैंकिंग, ट्रांसपोर्टिंग और जीएसटी को लेकर बैंक और सरकार ने पुराने नियमों में कुछ बदलाव किए हैं। बदलते ट्रैफिक नियमों के साथ केंद्र सरकार ड्राइविंग लाइसेंस के नियमों में बदलाव करने जा रही है। इसके बाद आप अपना ड्राइविंग लाइसेंस अपडेट करा सकेंगे। इन नियमों का सीधा असर आम जनता पर पड़ेगा। इसलिए नियम लागू होने से पहले हम आपको बता रहे हैं कि वह कौन-कौन से नए नियम हैं, जो कल से अमल में आने वाले हैं।

होटल के रूम पर जीएसटी घटेगा, सिंगल यूज प्लास्टिक पर 2 अक्टूबर से पाबंदी

माइक्रोचिप वाले ड्राइविंग लाइसेंस

नए नियम के तहत अब ड्राइविंग लाइसेंस और रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट का रंग एक समान हो जाएगा। नए नियम के लागू होने के बाद ड्राइविंग लाइसेंस और आरसी में माइक्रोचिप के अलावा क्यूआर कोड दिए जाएंगे। हालांकि इसके लिए पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन होगी।

पेट्रोल-डीजल पर कैशबैक नहीं

एसबीआई क्रेडिट कार्ड से पेट्रोल-डीजल लेने पर अब 0.75% कैशबैक नहीं मिलेगा।

इनमें भी बदलाव

होटल पर जीएसटी टैक्स कम किया

होटल मेंे 7500 रु. तक के किराए वाले रूम पर जीएसटी 12%। एक हजार रु. तक टैक्स नहीं।
कॉरपोरेट टैक्स 30% से 22% होगा 13 सीटर पेट्रोल-डीजल वाहनों पर सेस घटा सिंगल यूज प्लास्टिक पर पाबंदी लगेगी।

एसबीअाई नया नियम लागू करेगा

एसीबीआई के नए नियम के तहत बैंक की तरफ से निर्धारित मासिक अाैसत जमा राशि नहीं रखने पर जुर्माने में 80% तक की कमी आ जाएगी। इसके अलावा मेट्रो सिटी ग्राहकों को एसबीआई 10 फ्री ट्रांजेक्शन देगा जबकि अन्य शहरों के लिए 12 फ्री ट्रांजेक्शन दिए जाएंगे।

बदल जाएगी पेंशन पॉलिसी

7 साल सेवा पूरी करने वाले कर्मचारी की मृत्यु होने पर परिजनों को बढ़ी हुई पेंशन दी जाएगी।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *