देश के तटवर्ती क्षेत्रों ओडिशा और आंध्र प्रदेश में जवाद चक्रवाती तूफान आने की आशंका है। चक्रवाती तूफान ‘जवाद’ की वजह से भारतीय रेलवे ने एहतियात के तौर पर 100 ट्रेनें रद्द की हैं, जिसमें पूर्वी तटीय रेलवे ने तूफान की आशंका के चलते गुरुवार से तीन दिनों के लिए 95 ट्रेनों का परिचालन रद्द कर दिया। वहीं दक्षिण रेलवे ने गुरुवार के लिए ईस्ट कोस्ट रेलवे (ईसीआर) से गुजरने वाली पांच ट्रेनों को रद्द कर दिया।

पूर्वी तट रेलवे ने एक बयान में बताया कि यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए एहतियात के तौर पर विभिन्न इलाकों से चलने वाली और इस क्षेत्र से गुजरने वाली 95 मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों का परिचालन दो-चार दिसंबर के बीच रद्द कर दिया गया है। वहीं दक्षिण रेलवे ने एक कहा कि दो दिसंबर (गुरुवार) को तिरुवनंतपुरम सेंट्रल से खुलने वाली तिरुवनंतपुरम सेंट्रल – शालीमार द्विसाप्ताहिक सुपरफास्ट एक्सप्रेस को रद्द कर दिया गया है।

इसी तरह कन्याकुमारी से खुलने वाली कन्याकुमारी- डिब्रूगढ़ साप्ताहिक विवेक सुपरफास्ट एक्सप्रेस, सिलचर-तिरुवनंतपुरम सेंट्रल वीकली अरोनई सुपरफास्ट एक्सप्रेस, धनबाद जंक्शन – अलाप्पुझा डेली एक्सप्रेस, पटना जंक्शन – एर्नाकुलम जंक्शन द्विसाप्ताहिक सुपरफास्ट एक्सप्रेस को भी रद्द किया गया।

चक्रवात को लेकर बंगाल प्रशासन ने जारी की चेतावनी

पश्चिम बंगाल के तटीय क्षेत्र पर चक्रवात तूफान ‘जवाद’ को देखते हुए प्रशासन ने मछुआ समुदाय और पर्यटकों को समुद्र के करीब जाने को लेकर चेतावनी जारी की है। पर्यटन स्थल दिघा, मन्दरमानी, ताजपुर और सुन्दरबन क्षेत्रों के लिए अलर्ट जारी किया गया है, जहां आगामी सोमवार तक मछुवारों और पर्यटकों को समुद्र तट सीमा के करीब जाने की मनाही की है। मिदनापुर जिले के दोनों पूर्व और पश्चिम क्षेत्रों की आपातकालीन सेवा ने तूफान जवाद के कारण पैदा होने वाली चुनौतियों की तैयारी कर ली है।

कहां दिखेगा तूफान का ज्यादा असर

चक्रवाती तूफान ‘जवाद’ का सबसे ज्यादा असर ओडिशा में देखने को मिलेगा। मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक, अगले 48 घंटों के अंदर अंडमान सागर में कम दबाव होने के कारण यह 3 दिसंबर तक चक्रवाती तूफान का रूप ले लेगा। इस बीच इस तूफान के 4 दिसंबर को ओडिशा के तट से टकराने का भी पूर्वानुमान पेश किया गया है। ओडिशा के सरकार ने सभी जिलों में चक्रवाती तूफान जवाद को लेकर अलर्ट जारी कर दिया है।

अलर्ट भी जारी

मौसम विभाग ने अलग-अलग जिलों के लिए रेड, ऑरेंज और येलो अलर्ट भी जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक, कुछ इलाकों में अगले कुछ दिनों के अंदर भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक, दक्षिण अंडमान सागर से उठकर यह तूफान उत्तरपश्चिम की तरफ बढ़ते हुए उत्तरी आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तट से 4 दिसंबर की सुबह टकरा सकता है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *