भारत ही नहीं, दुनिया के कई देशों में लोग पुनर्जन्म को मानते हैं. लेकिन वैज्ञानिकों ने अब तक इस पर अपनी मुहर नहीं लगाई है. खैर, ये एक अलग विषय है. लेकिन कुछ लोगों ने पुनर्जन्म को लेकर ऐसे-ऐसे दावे किए हैं, जिसके बारे में जानने के बाद शायद आपको सदमा ही लग जाए. इन दिनों कंबोडिया में कुछ ऐसे ही मामले को लेकर एक महिला चर्चा में बनी हुई है. दरअसल, इस महिला का मानना है कि उसके स्वर्गवासी पति ने गाय के रूप में जन्म लिया है. अब इस महिला ने उसे ही अपना पति मानते हुए उससे शादी भी कर ली है.


नवगछिया न्यूज़ WhatsApp Group

ये अजीबोगरीब मामला कंडोबिया के क्रेटी प्रांत का है. जहां 74 साल की खिम हैंग नाम की एक महिला ने एक गाय से शादी रचा ली है. इस बुजुर्ग महिला का कहना है कि इस गाय की सारी विशेषताएं उसके मरे हुए पति जैसी ही हैं. हालांकि, इस बात को साबित करने के लिए किसी तरह का कोई वीडियो सामने नहीं आया है. लेकिन स्थानीयों का दावा है कि उन्होंने इस अजीबोगरीब शादी के बारे न केवल सुना है, बल्कि उसमें शामिल भी हुए हैं.

ऐसे में आपके मन में भी यह सवाल उठ रहा होगा कि आखिर ऐसी क्या समानताएं थीं, जो महिला को गाय में उसका पति नजर आया. महिला का कहना है कि गाय के जन्म के बाद से वह उसके साथ सबसे ज्यादा समय बिताती थी. महिला की मानें, तो यह गाय न केवल उसके हाथ और चेहरे को चाटती थी, बल्कि कई बार उसके मुंह पर किस भी कर लेती थी. खिम हैंग का कहना है कि गाय उसे वैसे ही दुलार करती थी, जैसे उनके पति उन्हें किया करते थे. इसलिए उन्हें लगा कि उनके पति पुनर्जन्म लेकर गाय के रूप में लौट आए हैं.

सुनने में अजीब लगे, लेकिन अब खिम हैंग इस गाय को ही अपना पति मान बैठी हैं. महिला ने अब इस गाय को सोने के लिए कमरा और अपने पति की तकिया दे दी है. दोनों अब कमरे में ही साथ-साथ रहते हैं. यही नहीं, इस महिला ने अपने बच्चों को भी भरोसे में ले लिया है. उनके बेटे भी अब यही मानने लगे हैं कि यह गाय उनके पति हैं और उनकी वे सेवा भी करते हैं. खिम ने अपने बेटों से यह भी कहा है कि उनके मरने के बाद भी वे इस गाय को अपने पिता की तरह ही प्यार करें. उसे कभी किसी को न बेचें. इसके अलावा गाय की अंत्येष्ठि भी इंसानों की ही तरह करें.

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Kulisbet giriş
Kulisbet güncel giriş
kralbet
Dinamobet
Dinamobet
Madridbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Matbet
Matbet