नई दिल्ली : ब्रॉडबैंड के माध्यम से होम एंटरटेनमेंट से लेकर इंटरनेट सेवा के बाजार में रिलायंस जियो अगले महीने धमाका करने जा रही है। रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआइएल) के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने 42वीं सालाना आमसभा में एलान किया है कि देश में जियो गीगा फाइबर की सेवा पांच सितंबर से शुरू हो जाएगी। यह सेवा 700-10,000 रुपये प्रति माह के टैरिफ प्लान पर उपलब्ध होगी। इसके तहत टीवी देखने वाले ग्राहकों को न केवल हाई डेफिनिशन चैनल उपलब्ध होंगे, बल्कि देशभर में किसी भी नेटवर्क पर वॉयस कॉल की सुविधा भी आजीवन मुफ्त मिलेगी।


नवगछिया न्यूज़ WhatsApp Group

अंबानी ने बताया कि जियो फॉरएवर (सालाना प्लान) चुनने वालों को 4के टीवी और 4के सेट टॉप बॉक्स मुफ्त में दिया जाएगा। अगले वर्ष मध्य तक जियो गीगा फाइबर के प्रीमियम ग्राहक घर बैठे किसी भी फिल्म को उसकी रिलीज के दिन ही देख सकेंगे। इस स्कीम को जियो ने ‘फस्र्ट डे फस्र्ट शो’ नाम दिया है।

जियो गीगा फाइबर की शुरुआत हो जाने से ब्रॉडबैंड ग्राहकों को तेज स्पीड वाला इंटरनेट मिलेगा। कंपनी के मुताबिक जियो गीगा फाइबर प्लान 100 एमबी प्रति सेकंड (एमबीपीएस) से शुरू होकर एक जीबी प्रति सेकंड की स्पीड वाले डाटा के साथ होंगे। पिछले कुछ महीनों में कंपनी ने खुद को विश्वस्तरीय मानकों के अनुरूप अपग्रेड किया है। इसके बाद अब कंपनी अपने ग्राहकों को बेहतर सुविधाओं और विश्वनीयता के साथ हाई-डेफिनिशन चैनलों की सबसे बड़ी पेशकश कर सकती है।

ग्राहकों को यह मिलेगा

’ न्यूनतम 700 रुपये वाले मंथली प्लान के साथ लैंडलाइन फोन से जिंदगीभर किसी भी नेटवर्क पर फ्री वॉयस कॉल

’ न्यूनतम 100 एमबीपीएस से अधिकतम एक जीबीपीएस की इंटरनेट स्पीड

’ जियो फॉरएवर के तहत सालाना प्लान के साथ सेट टॉप बॉक्स और एक एलईडी टीवी मुफ्त

’ इंटरनेशनल कॉलिंग प्लान के तहत सिर्फ 500 रुपये शुल्क पर महीनेभर अमेरिका और कनाडा के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग सुविधा

’ प्लान के प्रीमियम ग्राहकों के लिए थिएटर में रिलीज वाले दिन ही टीवी पर वही फिल्म देखने की सुविधा

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Kulisbet giriş
Kulisbet güncel giriş
kralbet
Dinamobet
Dinamobet
Madridbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Matbet
Matbet