नवगछिया: नार्थ बिहार क्रिकेट एकेडमी के तत्वावधान में नार्थ बिहार क्रिकेट लीग 2019 का आयोजन हाई स्कूल नवगछिया मे दिनांक 28/4/19 से किया जाएगा। क्रिकेट लीग में सीमांचल एकादश, अंग एकादश, मिथलांचल एकादश एवं एनबीसीए की टीम खेलेगी।मैच 20-20 ओवर का क्रिकेट बाँल से होगा। प्रतियोगिता को सफल बनाने के लिए आयोजन कमिटी का गठन किया गया है।

अध्यक्ष राम देव प्रसाद यादव, सचिव अशोक सिंह,संयोजक सह निर्देशक घनश्याम प्रसाद संयुक्त सचिव बालकृष्ण पंसारी, सुनील कुमार, जेम्स, कोषाध्यक्ष संजय सिंह ।अम्पायर पैनल में अखिलेश पाण्डेय, इबरार आलम, अशोक कुमार होगे।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 116
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
