नारायणपुर : सोमवार के अंतिम सेमीफाइनल में भागलपुर सदर ने बलाहा कबड्डी टीम को 36.42 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। नवगछिया की टीम ने भागलपुर सदर को 46.45 अंक से पराजित किया। बेस्ट रेडर नवगछिया के धर्मवीर व बेस्ट कैचर भागलपुर के पृथ्वी कुमार को दिया गया।

बालिका वर्ग के फाइनल में पहाड़पुर उच्च विद्यालय व आशाटोल में फाइनल हुआ, जिसमें पहाड़पुर ने 49. 29 से हराया। ज्योति कुमारी को बेस्ट रेडर व अंगुरी कुमारी को बेस्ट कैचर दिया गया। मैच का उद्घाटन नारायणपुर प्रखंड के प्रमुख प्रतिनिधि मंटू यादव ने किया। सरपंच अमित कुमार, सचिव गौतम कुमार प्रीतम ने पुरस्कार वितरण किया।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *