नवगछिया । अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच, नवगछिया शाखा के द्वारा अखिल भारतीय कवि सम्मेलन बसंत फुहार की 5वीं प्रस्तुति 5 मार्च को बाल-भारती पोस्ट ऑफिस रोड में शाम सात बजे से आयोजित की जाएगी। मारवाड़ी युवा मंच के सदस्यों ने प्रेस वार्ता कर बताया कि इसमें राष्ट्रीय स्तर के नामचीन कवियों का समागम हमारे नवगछिया में होगा।

कवि सम्मेलन में देश भर से कवि आएंगे। जिसमें लाफ्टर चैलेंज 2022 के फाइनलिस्ट हिमांशु बवंडर, हास्य रस(उज्जैन) कॉमेडियन राधेश्याम भारती, हास्य रस(प्रयागराज), मंच संचालक डॉ.कमलेश वसंत(तिजारा,राजस्थान), वीररस के सुमित ओरछा,मध्यप्रेदश और प्रख्यात मिश्रा,(लखनऊ), योगिता चौहान, श्रृंगार रस,(आगरा) और पैरोडी के रामबाबू सिकारवर,(धौलपुर,राजस्थान) से शिरकत करेंगे।

अध्यक्ष पारस खेमका, सचिव राज चौधरी, कोषाध्यक्ष राहुल यादुका, सक्रिय सदस्य गोविंद केडिया, संदीप सर्राफ, सुनील वर्मा, विक्की केडिया, निवर्तमान अध्यक्ष सह कार्यक्रम संयोजक विकास चिरानियां, सह संयोजक वरुण केजरीवाल, चेतन मुनका और पूर्व अध्यक्ष सुभाष चन्द्र वर्मा लगे हुए हैं

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *