नवगछिया : प्रखंड के मिल्की गांव स्थित साम्प्रदायिक सद्भाव एवं आपसी भाईचारे का प्रतीक मांगन शाह रहमतूल्ला अलैह के सालाना उर्स-ए-पाक का रविवार को समापन हो गया। अंतिम दिन नाथनगर के विधायक सह भागलपुर लोकसभा के एनडीए प्रत्याशी अजय मंडल ने भी दाता के दर पहुंचे एवं उनकी मजार पर चादरपोशी कर क्षेत्र में अमन-चैन एवं सुख-समृद्धि की दुआ मांगी।

चादरपोशी के बाद उर्स इंतेज़ामिया कमेटी में विधायक ने कहा की दाता का यह मजार हमें नेकी व परोपकार की राह पर चलने की सीख देता है। इस मौके पर मुखिया नीना रानी, प्रवीण उर्फ फोर्ड, जिप घंटू सिंह, जदयू जिलाध्यक्ष चंदेश्वरी सिंह निषाद, संजय राय समेत कई जदयू एवं भाजपा कार्यकर्ता थे। इससे पहले बिहपुर पुलिस के इंस्पेक्टर नर्मदेश्वर सिंह व थानाध्यक्ष की अगुवाई में मजार पर चादरपोशी की गयी।

बिहपुर पश्चिम एक के जिप सदस्य रेणु देवी, पूर्व मुखिया पवन राय एवं बिहपुर प्रखंड प्रमुख रीमा देवी, प्रमुख प्रतिनिधि रंजीत चौधरी एवं पूर्व प्रमुख अरविंद चौधरी के साथ-साथ भाजपा नेता आलोक सिंह बंटू, सोनू मिश्र, आदि ने भी दाता के दर चादरपोशी कर दुआ मांगी।

रविवार को ही जिला वक्फ बोर्ड के चैयरमैन मझहर अख्तर शकील ने दाता के दर पहुंच कर चादरपोशी की। उसके बाद उर्स इंतेजामिया कमेटी में सम्मान समारोह आयोजित कर सदर जनाब अजमत अली एवं नाइब सदर मोहम्मद इरफान आलम ने सभी सरकारी व प्रशासनिक अधिकारियों का आभार जताया।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *