नवगछिया : नवगछिया अनुमंडल अस्पताल में स्पेशल न्यू बोर्न केयर यूनिट की स्थापना की जाएगी. स्पेशल न्यू बोर्न केयर यूनिट की स्थापना को लेकर बुधवार को राज्य स्वास्थ्य समिति के इंफ्रास्ट्रक्चर की एक टीम ने नवगछिया अनुमंडल अस्पताल पहुंची. टीम ने अनुमंडल अस्पताल के भवन का निरीक्षण किया. टीम लीडर राज्य स्वास्थ्य समिति इंफ्रास्ट्रक्चर के अभय आनंद ने बताया कि अस्पताल में स्पेशल न्यू बोर्न केयर यूनिट की स्थापना होनी है.

– राज्य स्वास्थ्य समिति के इंफ्रास्ट्रक्चर की टीम ने भवन का किया निरीक्षण

– इसी वित्तीय वर्ष में स्पेशल न्यू बोर्न केयर यूनिट की जाएगी स्थापना

– प्रदेश में 20 अनुमंडल अस्पताल के चयन में नवगछिया का भी किया गया है चयन

– 12 बेड की यूनिट में स्पेशल चिकित्सक व अन्य स्वास्थ्य कर्मी की होगी प्रतिनियुक्ति

– रोग ग्रस्त बच्चों को यूनिट में मिलेगी सभी प्रकार की निःशुल्क सुविधा

– 75 लाख की लागत से यूनिट का किया जाएगा निर्माण

यूनिट को लेकर भवन का निरीक्षण किया जा रहा है. उन्होंने बताया कि प्रदेश में 20 अनुमंडल अस्पताल में स्पेशल न्यू बोर्न केयर यूनिट की स्थापना की जानी है. जिसमें नवगछिया का भी चयन किया गया है. इस भवन में ही अगर यूनिट के मानक पूरा होता है तो इसी भवन में यूनिट के अनुरूप निर्धारित कर यूनिट को चालू किया जाएगा. अगर इस भवन में यूनिट नहीं होता है तो यूनिट की स्थापना के लिए नए भवन का निर्माण होगा.

टीम में राज्य स्वास्थ्य समिति इंफ्रास्ट्रक्चर के निखिल कुमार सहित इंजीनियर व डिजाइनर शामिल थे. मौके पर अस्पताल के चिकित्सक डॉ अरुण कुमार सिन्हा, स्वास्थ्य प्रबंधक राजू प्रधान सहित अन्य मौजूद थे. टीम लीडर अभय आनंद ने बताया कि स्पेशल न्यू बॉर्न केयर यूनिट 12 बेड का होगा. जिसमें नवजात शिशु के इलाज के लिए जरूरत पढ़ने वाले सभी प्रकार की आधुनिक सुविधाएं यूनिट में उपलब्ध रहेगी. न्यू बोर्न केयर सेंटर के लिए नवजात शिशु के स्पेशलिस्ट चिकित्सक की प्रतिनियुक्ति की जाएगी. इसके अलावा स्वास्थ्य कर्मी की भी प्रतिनियुक्ति होगी.

यूनिट में बीमार जन्म लेने वाले नवजात शुशु का निशुल्क इलाज किया जाएगा. अस्पताल में यूनिट की स्थापना 75 लाख की लागत से किया जाएगा. यूनिट 24 घंटे बिजली के लिए अलग से जरनेटर रहेगा, आठ एसी, 12 बेड, एक वेंटिलेटर, एक नर्सिंग रूम, एक वार्मर रूम, एक चिकित्सक रूप साहित अन्य आधुनिक उपकरण की सुविधाएं रहेगी

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *