नवगछिया के अनुमंडल पदाधिकारी सह प्रशिक्षु आईएएस यतेंद्र कुमार पाल ने गुरुवार को गोपालपुर प्रखंड मुख्यालय के समीप सुकटिया बाजार सैदपुर सड़क मार्ग के ब्रह्मोत्तर तटबंध का जायजा लिया। मौके पर नवगछिया बाढ़ नियंत्रण कार्यालय के कार्यपालक अभियंता दिनेश कुमार एवं सहायक अभियंता सुधाकर सिंह थे।
Total Downloads: 206
इस मौके पर तटबंध की लंबाई चौड़ाई एवं उसके पूर्व निर्माण के जानकारी ली। उन्होंने बताया कि इस तटबंध के नहीं बनने के कारण गंगा के जलस्तर में वृद्धि होने के बाद गोपालपुर प्रखंड मुख्यालय सहित कई गावो के पंचायत बाढ़ का पानी से डूब जाता है इसलिए अगर यह तटबंध नही बना तो जान माल का नुकसान होगा।
कार्यपालक अभियंता दिनेश कुमार ने बताया कि उस तटबंध का हम लोगों ने फिर से सर्वे कराकर एक रिपोर्ट तैयार कर मुख्यालय को भेज रहे हैं जिसके बाद वहां पर कार्य कराने की चर्चा होगा

