नवगछिया, नवगछिया थाना के नया टोला निवासी मुकेश कुमार साह ने धोखाधड़ी से बैंक खाता से ₹1,10,000 निकालने का आरोप लगाते हुए नवगछिया में प्राथमिकी के लिए आवेदन दिया है। दर्ज प्राथमिकी में उसने बताया है कि मेरा एचडीएफसी बैंक में खाता है। मैंने 15 मई को एक ऑनलाइन कंपनी से खरीदा हुआ सामान रिटर्न करने के बाद रिफंड का पैसा वापस मांगने के लिए उस कंपनी का कस्टमर केयर का नंबर गूगल से लिया और उस नंबर पर फोन कर के कस्टमर केयर के नंबर पर कॉल किया जो नंबर 84095 507 और 7866 840 286 है।
Total Downloads: 206
कस्टमर केयर के नंबर पर जब मैंने पैसे के लिए कहा तो मुझे कहा गया कि मेरा अकाउंट लिंक नहीं है उसने मुझे अकाउंट लिंक करने के लिए कहा और फिर मुझे एक एप्स डाउन करने के लिए कहा गया जिस ऐप का नाम एनीडेस्क है। उसके बाद कहा कि राशि थोड़ी देर में मिल जाएगी। उसके बाद मेरे अकाउंट से पैसा काटने लगा और पैसा कटने का मैसेज भी मेरे मोबाइल पर आने लगा। पैसा कटने पर डर से मैंने अपना फोन बंद कर लिया। कुछ देर के बाद जब मैंने फोन चालू किया तो मेरे अकाउंट से ₹110000 कट गया था।
कई पहचान वाले तो कई अनजान लोगों के खाते में भेजा पैसा:
इसके बाद मैं एचडीएफसी बैंक गया और मैंने बैंक मैनेजर को बताया कि मेरे अकाउंट से पैसा कट गया है। मैंने अपना स्टेटमेंट भी निकाला। स्टेटमेंट देखने के बाद पता चला कि मेरे अकाउंट से निकाले गए पैसे में से ₹24,999 मेरे पहचान के लोग के खाते में भी भेजा गया है और सभी राशि किसी अनजान और अलग-अलग अकाउंट में भेजा गया है, जो पैसा मेरे पहचान के व्यक्ति के खाते में गया था उन्होंने मुझे फोन करके सूचित किया कि आपने मुझे पैसा भेजा है तो मैंने कहा कि मेरा फोन हैक कर किसी ने पैसा भेजा है। नवगछिया थानाध्यक्ष ने कहा कि मामले की प्रथमिकी दर्ज कर अनुसंधान की जा रही है।

