नवगछिया के कोसी कटाव पीड़ित मिल्की निवासी सेना जवान प्रवीण कुमार और शिक्षिका संगीता कुमारी की पुत्री अभिलाषा कुमारी ने सीबीएसई की दसवीं की परीक्षा में पूरे अनुमंडल में प्रथम स्थान लाकर परिवार का मान बढ़ाया है। .
Total Downloads: 383
नवगछिया बाल भारती की छात्रा अभिलाषा यूपीएससी की परीक्षा पास कर आईएएस बनकर समाज के लोगों की सेवा करना चाहती है। वो कहती है कि पापा देश सेवा में हैं और उनकी इच्छा है कि मैं कलेक्टर बनूं।

मां शिक्षिका हैं वे हमेशा पढ़ाई के लिए प्रोत्साहित करती थी। अभिलाषा ने कहा कि सेल्फ स्टडी से सफलता मिलती है। रोजाना आठ घंटे सेल्फ स्टडी करनी चाहिए। जरूरत पर ट्यूशन लेना चाहिए। मधुलिका मैडम और दादा सचिदानंद यादव का पढ़ाई में काफी सहयोग रहा। .

