नवगछिया। नवगछिया अनुमंडल सभागार में मंगलवार को सरस्वती पूजा को लेकर अनुमंडलीय शांति समिति की बैठक एसडीओ यतेंद्र कुमार पाल की अध्यक्षता में की गई। बैठक में मुख्य रूप से एसडीपीओ दिलीप कुमार भी मौजूद थे। बताया गया कि सरस्वती पूजा के दौरान कोरोना गाइडलाइन को देखते हुए पूजा घरों पर अधिक से अधिक पचास लोगों की उपस्थिति में मनाने और विसर्जन रूट चार्ट पर किये जाने का दिशा निर्देश दिया गया।
Total Downloads: 317
एसडीओ ने कहा कि सभी धार्मिक स्थल अभी बंद हैं। गृह विभाग के दिशा निर्देश के आलोक में सरस्वती पूजा का सार्वजनिक स्थल पर मनाने की पाबंदी है। इसे ध्यान में रखते हुए लोगों से आस्था के साथ सरस्वती पूजा का आयोजन घर पर मनाने की अपील की गयी। वहीं बताया गया कि पूजा के दौरान डीजे पर पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगा। पटाखे भी नही छोड़े जाएंगे।
इसको लेकर बॉन्ड भरवाया जाए। पूजा के दौरान किसी भी आयोजन और मेला पर भी पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगा। बैठक में वीरेंद्र सिंह, मुकेश राणा, शंकर सिंह अशोक, डीपी सिंह, मुरारी पंसारी, पारसनाथ साहु, राजेंद्र यादव, कमरूजमा अंसारी सहित सभी बीडीओ, सीओ और थानाध्यक्ष उपस्थित रहे।

