नारायणपुर – भवानीपुर थाना क्षेत्र के कोसी दियारा में कुख्यात अपराधियों की धरपकड़ के लिए शुक्रवार को भवानीपुर थानाध्यक्ष नीरज कुमार ने डीएपी जवान एवं अर्धसैनिक बलों के साथ सघन छापेमारी अभियान चलाया गया. इस दौरान किसानों से मिलकर थानाध्यक्ष नीरज कुमार ने कहा कि आप लोग निर्भीक होकर फसल की कटाई करें अपराधी के द्वारा किसी भी प्रकार की समस्या हो तो तुरंत मोबाईल पर सुचना दें.

जिसका नाम गोपनीय रखा जाएगा. दुसरी और थानाध्यक्ष नीरज कुमार ने कोरोना से बचाव के लिए क्षेत्र में लोगों से लॉकडाउन का पालन करवाने के लिए नारायणपुर, रायपुर, पहाड़पुर, आशाटोल, मनोहरपुर में अर्ध सैनिक बलों के साथ फ्लैग मार्च करते हुए मधुरापुर बाजार में लोगों से अपील किया कि कोरोना से बचने के लिए सभी अपने घरों में रहें.लॉकडॉउन का उल्लंघन करते यदि कोई पाया गया तो उस पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *