नवगछिया । नवगछिया एसपी सुशांत कुमार सरोज ने शुक्रवार को नदी थाना में लंबित कांडों की समीक्षा की। इसके बाद थाना क्षेत्र के अपराधियों के घर छापेमारी की।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 79
निरीक्षण के क्रम में लंबित कांडों की समीक्षा के क्रम में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी दिलीप कुमार सहित सभी थानाध्यक्ष उपस्थित थे। निरीक्षण के क्रम में सभी पंजियों का अवलोकन किया। नदी थाना में संधारित पंजियों का रखरखाव अच्छे तरीके से पाया गया।
इस दौरान नदी थाना क्षेत्र के अपराधी जय जय यादव, पप्पू यादव, बबलू यादव, सभी डोरिया घर पर संयुक्त रूप से छापेमारी की गई। सभी फरार पाए गए।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
