नवगछिया । बिहपुर प्रखंड के मिल्की निवासी सोनम खातून ने नवगछिया महिला थाने में दहेज की मांगने पीटने व तलाक देने के बाबत केस दर्ज कराने को आवेदन दिया है।

आवेदन में उसने पति मोहम्मद देवर, ननद सास और ससुर को नामजद आरोपी बनाया है। अपने आरोप में बताया की 24 मई को 8बजे रात्रि उपरोक्त सभी मुझे पीटने लगा।वहीं पति मोहम्मद फैयाज ने कहा कि शादी के बाद बच्चा भी हो गया। अपने बाप से मांगकर एक लाख रुपये और बाइक लेकर आओ तभी घर में रहने देंगे।

असमर्थता जताने पर पति और ससुरालवालों ने मारना शुरू कर दिया। इन सभी ने बाल पकड़ कर घसीटते हुये बाहर निकाला और तलाक भी दिया। मैं किसी तरह जन बचाकर अपने पिता के घर आई। मुझे मेरे पति ने घर से निकाल दिया और निकाह का कागज छीन लिया। महिला थाना अध्यक्ष पूनम कुमारी ने बताया आवेदन के आलोक में पड़ताल की जा रही है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *