नवगछिया। बिहपुर थाना क्षेत्र के अमरपुर गांव में एक महिला के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। इसको लेकर महिला सरस्वती देवी ने बिहपुर थाने में आवेदन देकर सुजीत कुमार एवं कृष्णानंद चौधरी को नामजद आरोपी बनाया है।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 359
अपने आरोप में सरस्वती देवी ने कहा कि दीपावली की रात सात बजे मैं दीप जलाने अपने घर के सामने निकली तो सुजीत कुमार तथा कृष्णानंद चौधरी ने मेरा दीया फेंक दिया तथा मेरे ऊपर लाठी और लोहे के रॉड से हमला कर दिया।
जिससे मेरा हाथ व पीठ लहूलुहान हो गया। जब मुझे बचाने मेरा बेटा प्रीतम तथा पति बालमुकुंद चौधरी आए तो उनके ऊपर भी लाठी चला दिया। बिहपुर थानाध्यक्ष राजेश रंजन के कहा कि मामला दर्ज किया गया है। पुलिस छानबीन कर रही है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
