नारायणपुर : प्रखंड के बीरबन्ना गांव में रविवार की रात 12 बजे गांव के अपराधी मृत्युंजय यादव, शिवा यादव सहित अन्य ने मिलकर जमीन विवाद में इंदु देवी व गुलशन यादव को गोली मार दी।

घटना के बाद भवानीपुर पुलिस को परिजनों ने सूचना दी। घायल को पुलिस ने इलाज के लिए नारायणपुर पीएचसी भेजा जहां डॉ. विनोद कुमार ने प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए मायागंज भागलपुर रेफर कर दिया।

थानाध्यक्ष रमेश कुमार साह ने बताया कि जमीन विवाद को लेकर गोलीबारी की है। पीड़ित परिजनों ने बताया कि 12 बजे रात में मृत्युंजय यादव, शिवा यादव, भोला यादव, विजय यादव सहित 15-20 लोगों ने घर पर आकर गोलीबारी की। जिसमें पहली गोली छत की छज्जा में लगी। गोलीबारी में इंदु देवी व गुलशन यादव को गोली लगी है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *