युवा राजद के प्रदेश प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी अरुण कुमार यादव ने क्रांति दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय जनता दल के राज्य कार्यालय पटना में राजद द्वारा आयोजित सदस्यता अभियान का शुभारंभ कार्यक्रम में राजद के प्रदेश अध्यक्ष डॉ रामचन्द्र पूर्वे जी के हाथों राजद का प्राथमिक सदस्यता ग्रहण किया।

श्री यादव ने कहा कि सदस्यता अभियान का शुभारंभ होगया 9 अगस्त 2019 से 10 अक्टूबर 2019 तक सदस्यता अभियान चलेगा। पार्टी ने बिहार में 50 लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। निर्धारित समय में सदस्यता अभियान को युद्ध स्तर पर चलाकर लक्ष्य को प्राप्त किया जायेगा। प्रत्येक मतदान केंद्र पर कम से कम चार क्रियाशील सदस्य बनाया जायेगा।

सदस्यता अभियान के माध्यम से छात्र, युवाओं, महिलाओं, किसानों एवं समाज के सभी वर्गों को राजद से जोड़ने पर विशेष ध्यान दिया जायेगा। इस अवसर पर पार्टी के राजद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवानंद तिवारी, पूर्व मंत्री आलोक मेहता, पूर्व मंत्री अब्दुलबारी सिद्दकी, पूर्व मंत्री शिवचंद्र राम, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष उदय नारायण चौधरी, युवा राजद के प्रदेश अध्यक्ष मो.कारी सोहैब सहित वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी तथा सक्रिय साथीगण उपस्थित थे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *