नवगछिया – इंटर स्तरीय नंद कुमार उच्च विद्यालय नगरह के अवकाश प्रभारी प्रधानाध्यापक सह जीव विज्ञान के शिक्षक अशोक कुमार सिंह को विद्यालय परिवार में एक समारोह का आयोजन कर भावभीनी विदाई दी है. श्री सिंह ने वर्ष 2015 में विद्यालय में नियोजित शिक्षक के रूप में योगदान दिया था. श्री सिंह ने कहा कि उन्होंने महज 5 वर्षों तक विद्यालय परिवार को अपनी सेवा दी है लेकिन इन 5 वर्ष 11 माह में उन्होंने अपनी क्षमता और योग्यता का बेहतर उपयोग किया है.
Total Downloads: 371
इस अवसर पर श्री सिंह ने अपने संबोधन के क्रम में कुछ खट्टी मीठी यादों को साझा किया जिसे सुनकर उपस्थित सभी लोग भावुक हो गए. जानकारी देते हुए विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि श्री अशोक कुमार सिंह करीब 4 वर्षों तक विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक भी रहे. समारोह में अवकाश प्राप्त प्रधानाध्यापक को अंगवस्त्रम और पुष्प गुच्छ देकर सम्मनित किया गया.

इस अवसर पर समारोह की अध्यक्षता परविंद कुमार यादव कर रहे थे. मौके पर राम गोविंद सिंह, संचालन कर्ता सुमन कुमार सुमन, अख्तर आलम, अखिलेश, मनोज कुमार, नसीम अहमद, रविन्द्र झा, भरत लाल पासवान मुखिया, सच्चिदानंद सिंह, कृष्ण कुमार सिंह, बच्चन, रामाकांत झा, समस्त माध्यमिक शिक्षक एवं शिक्षिकाएं मौजूद थे.

